गौतम अडानी ने की बड़ी डील, फ्रांस की एनर्जी कंपनी ने किया 12.5 बिलियन डॉलर का निवेश
नई दिल्ली। गौतम अडानी की कंपनी को बड़ी सफलता मिली है। कंपनी ने फ्रांस की दिग्गज एनर्जी कंपनी से बड़ा निवेश हासिल किया है। फ्रांस की टोटल एनर्जीज ने अडानी ग्रुप के ग्रीन हाइड्रोजन इंडस्ट्रीज में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है, जिसके लिए कंपनी ने 12.5 बिलियन डॉलर का निवेश हासिल किया है।

कंपनी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि फ्रांस की दिग्गज एनर्जी कंपनी टोटल एनर्जीज ने अडानी समूह में बड़ा निवेश किया है। अडानी ग्रुप ने कहा कि दोनों कंपनियां मिलकर दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम बनाने की तैयारी कर रही है और इसी के तहत ये साझेदारी हुई है।
इस निवेश के बाद टोटल एनर्जीज को अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड 25 प्रतिशत अल्पांश हिस्सेदारी मिलेगी। इस निवेश का इस्तेमाल ग्रीन हाइड्रोजन प्रोडक्शन के लिए होगा। कंपनी का टारगेट हैं कि अगले 10 सालों में ग्रीन हाइड्रोजन और इससे जुड़े इकोसिस्टम में 50 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश करना। इस मिशन के तहत साल 2030 से पहले हर साल कंपनी 1 मिलियन टन ग्रीन हाइड्रोजन प्रोडक्शन कैपासिटी को विकसित करेगा।
इस साझेदारी को लेकर गौतम अडानी ने कहा कि अडानी-टोटल एनर्जीज के बीच स्ट्रैटेजिक वैल्यू, बिज़नेस और महत्वकांक्षा है। उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी प्रोडक्टर बनने के लिए टोटल एनर्जीज के साथ साझेदारी इस मिशन में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि ये साझेदारी कई रोमांचक डाउनस्ट्रीम रास्ते खोल देगी।
वहीं इस साझेदारी को लेकर टोटल एनर्जीज के चेयरमैन और सीईओ पैट्रिक पॉयने ने कहा कि अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मिशन में टोटल एनर्जीज का प्रवेश नवीकरणीय और निम्न कार्बन हाइड्रोजन रणनीति को लागू करने में सफल साबित होगा। उन्होंने कहा कि हम 2030 तक रिफाइनरियों में इस्तेमाल किए जाने वाले हाइड्रोजन को न केवल डीकार्बोनाइज करना चाहते हैं, बल्कि डिमांड को पूरा करने के लिए हरित हाइड्रोजन के बड़े पैमाने पर इसके उत्पादन को अग्रणी बनाना चाहते हैं। इस साझेदारी की जानकारी मिलने के बाद अडानी समूह के शेयरों में जबरद्सत तेजी देकने को मिली।












Click it and Unblock the Notifications