गौतम अडानी की बड़ी डील, देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक सरकारी कंपनी NTPC के साथ कोल आपूर्ति का करार

गौतम अडानी की बड़ी डील,NTPC के साथ कोल आपूर्ति का करार

नई दिल्ली, 5 जनवरी। साल 2020 में बिजली संकट को लेकर पैदा हुई स्थिति को इस साल टालने के लिए सरकार ने बड़ी तैयारी की है। इसके लिए देश की सबसे बड़ी सरकारी बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी और अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड के बीच करार हुआ है। अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड (Adani Enterprises Ltd) और देश के शीर्ष बिजली निर्माता कंपनी NPTC के बीच विदेशी कोयले की आपूर्ति करने का करार हुआ है।

 Gautam Adani Big Deal: Adani Group wins NTPCs coal supply tender as govt acts to avoid energy crisis

ब्‍लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक इस डील के तहत अडानी की कंपनी एनडीपीटी को 10 लाख टन कोल की आपूर्ति करेगी। आपको बता दें कि आयातित थर्मल कोल के मामले में देश के सबसे बड़े कारोबारी अडानी ने एनडीटीपी की ओर से जारी किए गए टेंडर को हासिल कर लिया है। पिछले साल कोयले की कमी के कारण बिजली उत्पादन समेत कई कामों में परेशानी हुई थी, जिसे देखते हुए इस साल ये ड़ी डील की गई है। अक्टूबर महीने में इसे लेकर टेंडर जारी किया गया था, जिसे अडानी ग्रुप ने अपने नाम कर लिया है।

आपको बता दें कि कोयले की आपूर्ति बाधित होने पर घरेलू बिजली बाधित हो जाती है, बिजली उत्पादकों पर दवाब पड़ता है। आपको बता दें कि देश में बिजली उत्पादन में कोयले की हिस्सेदारी लगभग 70 फीसदी की है। जिसे देखते हुए ये करार किया गया है। वहीं एनटीपी कोलकाता स्थित सरकारी कंपनी दामोदर घाटी कार्पोरेशन लिमिटेड भी अपने पावर प्‍लांट के लिए इतनी ही मात्रा में कोल सप्‍लाई के लिए अजानी ग्रुप के प्रस्‍ताव पर विचार कर रही है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+