अडानी की आंधी में उड़ गए अंबानी, मुकेश अंबानी से छिन गया सबसे अमीर कारोबारी का ताज

अडानी की आंधी में उड़ गए अंबानी, मुकेश अंबानी से छिन गया सबसे अमीर कारोबारी का ताज

नई दिल्ली। कमाई के मामले में भारत के दो अमीरों में उठापटक जारी रहती है। रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी और अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी एक दूसरे को पछाड़ते रहते हैं, लेकिन इस बार बाजी गौतम अडानी ने मार ली है। मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुतातिक 59 साल के अडानी अब एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।

गौतम अडानी बने सबसे अमीर शख्स

गौतम अडानी बने सबसे अमीर शख्स

ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स की ताजा लिस्ट के मुताबिक गौतम अडानी की संपत्ति 110 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। वहीं मुकेश अंबानी की संपत्ति 97.5 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। एक दिन में ही अडानी की संपत्ति में 3.90 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है, जबकि मुकेश अंबानी की संपत्ति सिर्फ 1.54 बिलियन डॉलर बनी। इस इजाफे के बाद गौतम अडानी एशिया के अमीरों की लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंच गए हैं।

 दुनिया के सबसे अमीर शख्स

दुनिया के सबसे अमीर शख्स

वहीं ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स के मुताबिक दुनिया के सबसे अमीर शख्स टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क बने हुए हैं। एलन मस्क के पास 260 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। वहीं दूसरे नंबर पर अमेजॉन के जेफ बेजोस हैं। साल 2022 में अडानी की संपत्ति में 33 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। ब्लूमबर्ग इंडेक्स के मुताबिक उनकी संपत्ति साल 2020 से 2022 के बीच करीब 14 गुना उछली है।

 कितनी है संपत्ति

कितनी है संपत्ति

फोर्ब्स के मुताबिक गौतम अडानी की संपत्ति में लगातार इजाफा हुआ है। साल 2017 में उनके पास 5.8 अरब डॉलर की संपत्ति थी, जबकि साल 2018 में उनकी संपत्ति बढ़कर 9.7 अरब डॉलर पर पहुंच गई। धीरे-दीरे उनकी संपत्ति में बढ़ोतरी होती चली गई। वहीं साल 2022 उऩके लिए काफी अच्छा रहा। फरवरी 2022 को इनकी संपत्ति 83.6 अरब डॉलर पर थी, जो दो महीने बाद अप्रैल 2022 में बढ़कर 121.7 अरब डॉलर हो गई। इस बढ़ोतरी के साथ अडानी ने मुकेश अंबानी को पछाड़ दिया। आपको बता दें कि अडानी ग्रुप के पास अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड,

अडानी पावर लिमिटेड,अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड,अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड,अडानी टोटल गैस लिमिटेड और अडानी विल्मर लिमिटेड है।

आलिया के पास अवॉर्ड ज्यादा,लेकिन 350 करोड़ नेटवर्थ वाले रणबीर से आधी संपत्ति, जानें दोनों की कुल कमाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+