एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स का तमगा गौतम अडानी से छिना, इस चीनी बिजनेसमैन ने पछाड़ा

गौतम अडानी एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स नहीं रहे, उनकी जगह चीनी अरबपति झोंग शैनशैन ने ले ली है।

Gautam Adani

इस साल की शुरुआत में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आई थी, जिसने भारतीय अर्थव्यवस्था में तहलका मचा दिया। इस रिपोर्ट से अडानी ग्रुप को लाखों करोड़ का नुकसान हुआ। साथ ही दुनिया के टॉप अमीरों की लिस्ट में वो लगातार नीचे जाते रहे। अब उनसे एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स होने का तमगा भी छिन गया है।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक गौतम अडानी की कुल संपत्ति में 662 लाख डॉलर की गिरावट आई है, जिस वजह से अमीरों की लिस्ट में वो 18वें स्थान से 19वें पर पहुंच गए। उनकी जगह अब चीनी अरबपति झोंग शैनशैन ने ली है। उनकी कुल संपत्ति 62.4 अरब डॉलर हो गई। हाल ही में उनकी संपत्ति में 1.18 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी।

वहीं तमाम उतार-चढ़ाव के बाद भी अडानी एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बने हुए थे, अब उनकी वो जगह भी चली गई। झोंग शैनशैन अब एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं, जबकि रिलांयस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी एशिया में पहले नंबर पर हैं।

टॉप-20 से बाहर होने का खतरा
सितंबर 2022 में 155 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए थे। हालांकि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के साथ ही उनका साम्राज्य ढहने लगा। अब वो 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अगर संपत्ति में फिर से गिरावट हुई तो वो टॉप 20 से बाहर हो जाएंगे।

बड़ी डील टूटी
हाल ही में खबर आई थी कि अडानी रोड ट्रांसपोर्ट ने स्वर्ण टोल-वे प्राइवेट लिमिटेड (STPL) और गुजरात रोड एंड इंफ्रा लिमिटेड (GRICL) के साथ किये शेयर पर्चेज एग्रीमेंट को रद्द कर दिया है। ये डील 3110 करोड़ रुपये की थी। इससे पहले अडानी ग्रुप मे कोयला संयत्र परियोजना DB Power की डील कैंसिल की थी, जो 7017 करोड़ रुपये की थी। कंपनी उसको खरीदने की योजना पर काम ही कर रही थी, तभी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने तहलका मचा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+