Fuel Rates: नोएडा और पटना में आज महंगा हुआ पेट्रोल, जानिए अपने शहर का रेट?
नई दिल्ली, 22 अगस्त। सोमवार को भी देश के चार महानगरों समेत कई राज्यों में तेल के दाम नहीं बढ़े हैं लेकिन यूपी के नोएडा और बिहार की राजधानी पटना में जरूर पेट्रोल-डीजल के दामों में मामूली सी बढ़ोत्तरी हुई है। आज नोएडा में तेल के दामों में 15 पैसे इजाफा और पटना में 35 पैसे की वृद्धि हुई है, जिसके बाद आज नोएडा में एक लीटर पेट्रोल का दाम 96.92 रुपये और एक लीटर डीजल का दाम 90.08 रुपये हो गया है।

पटना में 35 पैस महंगा हुए तेल
जबकि पटना में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 107.59 रुपये और एक लीटर डीजल का दाम 94.36 रुपये हो गया है। आपको बता दें कि तेल के दाम हर रोज सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं। हालंकि इंटरनेशनल मार्केट में भी कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है, इसकी कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल के करीब जा पहुंची है।

मई में हुई थी कटौती
गौरतलब है कि केंद्र द्वारा 21 मई को पेट्रोल पर 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क में कटौती की थी, जिसके बाद से ईधन के दाम स्थिर बने हुए हैं।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.63 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.81 रुपये प्रति लीटर
- केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 108.48 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 96.57 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 107.71 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 84.10 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.18 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 103.19 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 96.20 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 109.66 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.76 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 94.24 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 87.89 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
- केरल : डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 93.72 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.76 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 96.52 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 79.74 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 94.76 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 84.26 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 97.82 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications