Fuel Rates: 08 फरवरी को क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट? जानने के लिए यहां करें क्लिक
नई दिल्ली, 08 फरवरी। मंगलवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं, ये लगातार 95वां दिन है,जब पेट्रोल-डीजल का रेट फिक्स है। हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव देखा जा रहा है। कच्चे तेल के भाव इस वक्त 93 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है, इसके बावजूद घरेलू तेल कंपनियों ने तेल के दाम नहीं बढ़ाए हैं। पेट्रोल-डीजल के नए रेट हर रोज सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं।

ईधन के दाम स्थिर बने हुए हैं
गौरतलब है केंद्र सरकार ने 4 नवंबर, 2021 को उत्पाद शुल्क में कटौती की इसके बाद कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने उपभोक्ताओं को और राहत देने के लिए स्थानीय बिक्री या मूल्य वर्धित कर (वैट) में कटौती की, जिसके बाद से ईधन के दाम स्थिर बने हुए हैं।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 95.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 109.98 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 104.67 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.40 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 100.58 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ:95.28रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद:108.20 रुपये प्रति लीटर
- श्रीगंगानगर: 112 रुपये प्रति लीटर
- पोर्ट ब्लेयर: 82.96 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.14 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 89.79 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 91.42 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.01 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 86.80 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 94.62 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications