Fuel Rates: रूस-यूक्रेन के तनाव के चलते कच्चे तेल के दामों में भारी उछाल, जानिए आज के पेट्रोल का रेट?
नई दिल्ली, 23 फरवरी। बुधवार को भी तेल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है, हालांकि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव के कारण इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में जबरदस्त उछाल आया है और इसकी कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है, बावजूद इसके घरेलू तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल का रेट नहीं बढ़ाया है। गौरतलब है कि लगातार 110 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई भी परिवर्तन नहीं हुआ है।
Recommended Video
Petrol-Diesel Price: Ukraine-Russia विवाद का असर आपकी जेब पर, कच्चा तेल हुआ महंगा | वनइंडिया हिंदी

पेट्रोल-डीजल का रेट लगातार स्थिर
केंद्र सरकार ने पिछले साल 3 नवंबर को पेट्रोल-डीजल पर से एक्साइज ड्यूटी हटाई थी, जिसके बाद राज्य सरकारो ने इस पर से वैट कम किया था और उसके बाद से पेट्रोल-डीजल का रेट लगातार स्थिर है, उसमें कोई चेंज नहीं हुआ है। जिससे लोगों को राहत मिली हुई है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 95.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 109.98 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 104.67 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.40 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 100.58 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 95.28 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद:108.20 रुपये प्रति लीटर
- श्रीगंगानगर: 112 रुपये प्रति लीटर
- पोर्ट ब्लेयर: 82.96 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.14 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 89.79 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 91.42 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.01 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 86.80 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 94.62 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications