Fuel Rates:कच्चे तेल के दाम में रिकॉर्ड उछाल, चेक करें आज के पेट्रोल-डीजल का रेट
नई दिल्ली, 15 फरवरी। आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं। देश में दिवाली के बाद से पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में रिकॉर्ड उछाल देखने को मिल रहा है, बावजूद इसके इंडिया में पेट्रोल-डीजल के दामों में परिवर्तन नहीं हुआ है। मालूम हो कि कच्चे तेल की कीमतें 95 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई है।

नए रेट हर रोज सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं
आपको बता दें कि नए रेट हर रोज सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये,बेंगलुरु में 100.58 रुपये, लखनऊ में 95.28 रुपये और हैदराबाद में 108.20 रुपये है। चारों महानगरों की बात करें तो दिल्ली में ही पेट्रोल सबसे सस्ता है।

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.14 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 89.79 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 91.42 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.01 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 86.80 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 94.62 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 95.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 109.98 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 104.67 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.40 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 100.58 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 95.28 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद:108.20 रुपये प्रति लीटर
- श्रीगंगानगर: 112 रुपये प्रति लीटर
- पोर्ट ब्लेयर: 82.96 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications