Fuel Rates: 'वैलेंटाइन डे' पर क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट? जानने के लिए यहां करें क्लिक
नई दिल्ली, 14 फरवरी। 'वैलेंटाइन डे ' वाले दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं। 100 दिनों से ज्यादा हो गया है जब तेल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। आपको बता दें कि नए रेट हर रोज सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं। हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है, इसके बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल का रेट अपरिवर्तित बना हुआ है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज भी स्थिर
दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये,बेंगलुरु में 100.58 रुपये, लखनऊ में 95.28 रुपये और हैदराबाद में 108.20 रुपये है जबकि एक लीटर डीजल का दाम दिल्ली में 86.67 रुपये ,बेंगलुरु में 85.01 रुपये और हैदराबाद में 94.62 रुपये प्रति लीटर है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 95.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 109.98 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 104.67 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.40 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 100.58 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 95.28 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद:108.20 रुपये प्रति लीटर
- श्रीगंगानगर: 112 रुपये प्रति लीटर
- पोर्ट ब्लेयर: 82.96 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.14 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 89.79 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 91.42 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.01 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 86.80 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 94.62 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications