Fuel Rates: मई महीने के पहले दिन क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट? घटे या बढ़े?
नई दिल्ली, 01 मई। रविवार को भी पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है, ईधन के दाम आज भी स्थिर हैं। आज लगातार 25वां दिन है जब पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, मालूम हो कि 6 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल के दामों में 80-80 पैसे का इजाफा हुआ था उसके बाद से ही तेल के दाम स्थिर हैं। बता दें कि तेल के नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं।

पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल की कीमत 91.45 प्रति लीटर
हालांकि इंटरनेशनल मार्कट में डब्ल्यूटीआई क्रूड 102.60 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। फिलहाल देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 91.45 और एक लीटर डीजल का दाम 85.83 रु है। जबकि दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये ,मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपये , लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 105.25 रु प्रति लीटर है।

पीएम मोदी ने की अपील
गौरतलब है कि बुधवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में पीएम मोदी ने उनसे राज्यों में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाने की अपील की है और कहा है कि पिछले साल नवंबर में केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाई थीं उसी तरह से वो भी टैक्स को कम करें।
Recommended Video

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 105.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 120.51 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 115.12 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 110.85 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा : 105.47 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 116.23 रुपये प्रति लीटर
ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 96.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 104.77 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता :99.83 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 100.94 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा : 97.03 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 101.06 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications