Fuel Rates: क्या आज भी बढ़े हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? जानने के लिए क्लिक करें
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर। आज पूरे 7 दिन बाद आम आदमी को थोड़ी राहत मिली है क्योंकि आज पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं। मालूम हो कि इस वक्त पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्ततर पर पहुंच गए हैं और लगातार 7 दिनों से हो रहे पेट्रोल-डीजल के दामों के इजाफे ने लोगों को तंग कर दिया है। आपको बता दें कि सोमवार को पेट्रोल के दाम में 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 35 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। मालूम हो कि तेल की कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 104.44 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 110.41 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 105.09 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.79 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 108.64 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 108.08 रुपये प्रति लीटर
- गुवाहाटी: 100.38 रुपये रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 101.47 रुपये प्रति लीटर
- भोपाल : 113 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 93.17 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 101.03 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 96.28 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 97.59 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 101.66 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 98.89 रुपये प्रति लीटर
- गुवाहाटी: 100.38 रुपये रुपये प्रति लीटर
- भोपाल : 102.29 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 93.61 रुपये प्रति लीटर

शहरों में ईंधन की अलग-अलग कीमतें
भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम सहित तेल विपणन कंपनियों द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन किया जाता है। मूल्य वर्धित करों, स्थानीय और माल ढुलाई शुल्क के कारण शहरों में ईंधन की अलग-अलग कीमतें होती हैं।

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP<�स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications