Fuel Rates: तेल कंपनियों ने फिर दिया झटका, जयपुर में पेट्रोल की कीमत पहुंची 106 के पार
नई दिल्ली, 04 जुलाई। तेल कंपनियों ने आज फिर से आम आदमी को झटका दिया है, रविवार को फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी हुई है। आज पेट्रोल 35 पैसे प्रति लीटर और डीजल 18 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। आपको बता दें कि 2 जुलाई को पेट्रोल की कीमत 35 पैसे बढ़ी थी और डीजल के रेट स्थिर थे, जबकि शनिवार को भी तेल के दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ था। बढ़ती कीमतों की वजह से इस वक्त पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें रोज सुबह 6 बजे जारी होती हैं।
Recommended Video


4 मई से अब तक 34 बार पेट्रोल के दाम बढ़े
गौरतलब है कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से 4 मई से अब तक 34 बार पेट्रोल और 33 बार डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में हल्की राहत देखने को मिली है, जिसके कारण आज पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा नहीं हुआ है। बता दें कि 135 जिलों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार हो चुका है। गौरतलब है कि 4 मई के बाद से अब तक पेट्रोल के दाम में 9.11 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 8.63 रुपये प्रति लीटर बढ़ोत्तरी हो चुकी है। आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में कीमत 106.27 रुपये प्रति लीटर के पार जा पहुंची है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 99.51 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 105.58 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 99.45 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 100.44 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 102.84 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 101.62 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद : 103.41 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर : 106.27 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 96.65 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 89.38 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 96.91 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.27 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 93.91 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 94.72 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 94.76 रुपये रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद : 97.40 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर : 98.47 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.75 रुपये प्रति लीटर

ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications