Fuel Prices: फिर बढ़े CNG के दाम, जानिए क्या है आपके शहर में रेट?
नई
दिल्ली,
07
अप्रैल।
गुरुवार
को
फिर
से
लोगों
को
करारा
झटका
लगा
है।
आज
फिर
से
सीएनजी
2.50
रुपये
महंगी
हो
गई
है,
जिसके
बाद
राजधानी
में
सीएनजी
का
रेट
69.11
रुपये
प्रति
किलो
हो
गया
है।
मालूम
हो
कि
एक
दिन
पहले
भी
सीएनजी
के
दाम
में
2.5
रुपये
का
इजाफा
किया
गया
था।
बीते
एक
हफ्ते
के
अंदर
सीएनजी
के
दाम
में
9
रुपये
60
पैसे
का
इजाफा
हो
चुका
है,
जिसने
लोगों
को
परेशानी
में
डाल
दिया
है।
id="toptextpromo">
id='are-slot-1'
class='oiad
oi-axt
oiadv'>

ये हैं प्रमुख शहरों में CNG के नए रेट
- दिल्ली- 69.11 रुपये प्रति किलो
- नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद- 71.67 रुपये प्रति किलो
- मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली - 76.34 रुपये प्रति किलो
- गुरुग्राम- 77.44 रुपये प्रति किलो
- रेवाड़ी- 79.57 रुपये प्रति किलो
- करनाल और कैथल-77.77 रुपये प्रति किलो
- कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर- 80.90 रुपये प्रति किलो
- अजमेर, पाली और राजसमंद- 79.38 रुपये प्रति किलो
Recommended Video
Petrol Diesel Prices: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 10 रुपये तक बढ़ गई कीमत | वनइंडिया हिंदी

चुरल गैस के दामों में रिकॉर्ड वृद्धि
आपको बता दें कि संपीड़ित होने पर प्राकृतिक गैस सीएनजी बन जाती है। यही गैस खाना पकाने और उद्योगों में प्रयोग होती है।CNG की कीमतों की उछाल के पीछे नेचुरल गैस के दामों में रिकॉर्ड वृद्धि बताई जा रही है।

पेट्रोल और डीजल के रेट आज स्थिर
जहां CNG के दामों में इजाफा हुआ है वहीं आज पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ है। जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है। कल ईधन के दामों में 80-80 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत आज क्रमश: 105.41 रुपए प्रति लीटर और 96.67 रुपए प्रति लीटर हो गई थी।

'महंगाई मुक्त भारत अभियान'
बढ़ती महंगाई के लिएविपक्ष केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहा है। कांग्रेस महंगाई के खिलाफ देशव्यापी 'महंगाई मुक्त भारत अभियान' चला रही है, जिसके तहत उसने आज देश भर में रैलियां और मार्च आयोजित किया है।












Click it and Unblock the Notifications