घर बैठे मिल जाएगा आईफोन 7, आज रात से शुरू हो रही है ये सुविधा
नई दिल्ली। ऐपल के साथ पार्टनरशिप कर चुके फ्लिपकार्ट ने कहा है कि वह आज यानी 29 सितंबर की आधी रात से आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर देगा। यह बुकिंग रात 11.59 बजे के बाद से शुरू होगी यानी 30 सितंबर की तारीख में आप आईफोन 7 या फिर आईफोन 7 प्लस के लिए फ्लिपकार्ट पर ऑनलाइन प्री-बुकिंग कर सकते हैं।

फ्लिपकार्ट ने इसके लिए वेबसाइट पर अलग से एक लैंडिंग पेज भी बनाया है और यहां पर यूजर्स से इस पेज पर पूछा जाता है कि क्या वह आईफोन 7 या आईफोन 7 प्लस उपलब्ध होने की स्थिति में नोटिफेकशन लेना चाहते हैं। फ्लिपकार्ट प्री-बुकिंग पर कोई टोकन मनी नहीं लेगा, बल्कि पूरा का पूरा पैसा ही देना होगा। आपको बता दें कि आधिकारिक रूप से आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस भारत में 7 अक्टूबर से उपलब्ध होगा।
एप्पल ने अपनी वेबसाइट पर आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के सभी वैरिएंट की भारत में कीमत की लिस्ट पहले ही जारी कर दी है। साथ ही यह भी बताया है कि आखिर यह फोन भारत में मिलेगा कब। इतना ही नहीं, कंपनी ने आईफोन 6 एस और आईफोन 6 एस प्लस के दामों को भी इस लिस्ट में शामिल किया है।
किस फोन की होगी कितनी कीमत?
आईफोन 7 प्लस 32 जीबी की कीमत भारत में 72000 होगी, जबकि 128 जीबी वाले आईफोन 7 प्लस की कीमत 82,000 रुपए तय की गई है। वहीं दूसरी ओर, 256 जीबी वाले आईफोन 7 प्लस की कीमत 92000 तय की गई है।
आईफोन 7 के 32 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी वैरिएंट की कीमत क्रमशः 60000, 70000 और 80000 रुपए होगी। आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस भारत में 7 अक्टूबर से मिलने शुरू होंगे।
इसके अलावा अगर बात की जाए आईफोन 6 एस प्लस की तो इसके 32 जीबी वैरिएंट की कीमत 60,000 है, जबकि आईफोन 6एस के 32 जीबी वैरिएंट की कीमत 50000 रुपए है। आईफोन 6 एस और आईफोन 6 एस प्लस के 128 जीबी वैरिएंट की कीमत क्रमशः 60000 और 70000 है।
आईफोन 6 एस और आईफोन 6 एस प्लस के 128 जीबी वैरिएंट की कीमत क्रमशः 82000 और 92000 रुपए थी, जिनमें 22000 रुपए की कटौती की गई है। वहीं दूसरी ओर आईफोन एसई के 16 जीबी वैरिएंट की कीमत 39000 रुपए है, जबकि 64 जीबी वैरिएंट की कीमत 44000 है।
-
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Baby Bump Pics: गर्भवती हैं दिव्यांका त्रिपाठी, शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति?












Click it and Unblock the Notifications