भारत को झटका, Fitch ने घटाया भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान

भारत को झटना, Fitch ने घटाया भारत के आर्थिक विकास दर का अनुमान

नई दिल्ली। आर्थिक मोर्चे पर भारत को झटका। रेटिंग एजेंसी फिच( Fitch) ने भारत के विकास दर के अनुमान को घटा दिया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए भारत के आर्थिक विकास दर के अनुमान को फिच ने घटाकर 8.5 फीसदी से गिराकर 7.8 फीसदी कर दिया है। शुक्रवार को रेटिंग एजेंसी Fitch Ratings ने भी वित्तीय वर्ष 2022-23 में भारत के आर्थिक विकास दर के अनुमान को 8.5 फीसदी से गिराकर 7.8 फीसदी कर दिया।

 Fitch Ratings revises the outlook on Indias sovereign rating to ‘stable from ‘negative.

जहां विकास दर को फिच ने घटाया तो वहीं भारत के आउटलुक को अपग्रेड करते हुए इसे नेगेटिव से स्टेबल कर दिया। फिच ने भारत के आउटलुक को BBB- की रेटिंग दी है। आपको बता दें कि फिच के अलावा वर्ल्ड बैंक ने भी भारत के विकास दर के अनुमान को घटाकर 8.7 फीसदी से गिराकर 7.5 फीसदी कर दिया है। वहीं Moody's ने भारत के विकास दर के अनुमान को 2022-23 में 6.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है।

दरअसल लगातार बढ़ती महंगाई, सप्लाई चेन में आ रही मुश्किलें, वैश्विक स्तर पर जारी तनाव के कारण भारत के आर्थिक विकास पर दवाब आया है, जिसके कारण रेटिंग एजेंसियां भारत के विकास दर को रिवाइज कर रही हैं। रूस और युक्रेन के बीच जारी युद्ध का असर भारत पर भी पड़ रहा है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के अलावा भारत में अप्रैल 2022 में खुदरा महंगाई दर 8 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। भारत में खुदरा महंगाई दर 7.79 फीसदी पर जा पहुंचा तो वहगीं थोक महंगाई दर 15.08 फीसदी पर जा पहुंचा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+