नोटबंदी का असर, भारत की GDP ग्रोथ 6.98% से घटकर 6.9%

नोॆटबंदी का भारतीय की अर्थव्यवस्था पर पड़ा असर, GDP में दर्ज की गई गिरावट।

नई दिल्ली। नोटबंदी का असर हर तरफ दिखा रहा है। नोटबंदी की वजह से भारत की इकोनॉमी पर बड़ा फर्क पड़ता दिखा रहा है। इसका असर है कि भारत की डीजीपी ने गिरावट दर्ज की गई है। ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच ने फाइनेंशियल ईयर 2016-17 के लिए भारत के जीडीपी ग्रोथ के अनुमान में बड़ी गिरावट की बात कही है। फीच ने अपनी रिपोर्ट में साल 2017 वित्तीय वर्ष में भारत की जीडीपी ग्रोथ को 6.95 प्रतिशत से घटाकर 6.9 प्रतिशत कर दिया है।

gdp

फीच के मुताबिक ऐसा नोटबंदी की वजह से हुआ है। बड़े नोटों के बंद होने की वजह से भारत की अर्थव्यवस्था में गिरावट आई है, जो लगातार जारी है।

जानकार भी इस बात को मान रहे हैं नोटबंदी की वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था पर फर्क पड़ा है। कैश की कमी के चलते किसान बुआई के लिए बीज-खाद नहीं खरीद पा रहे हैं। नकदी की कमी के चलते बाजार सुस्त पड़ा है, जिसकी असर अर्थव्यवस्था के विकास पर पड़ा है। फीच की रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर-दिसंबर में भारतीय अर्थव्यवस्था का ग्रोथ कमजोर रहा है। वहीं फीच ने चेतावनी भी दी है कि अगर ये स्थिति बनी रही तो भारत की जीडीपी को बड़ा नुकसान हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+