केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने बताया-पीएफ खाता धारकों को मिलेगा कितना ब्याज
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के करीब चार करोड़ खाताधारकों को वित्त वर्ष 2016-17 के लिए प्रोविडेंट फंड पर 8.65 फीसदी ब्याज मिलेगा।
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के करीब चार करोड़ खाताधारकों को वित्त वर्ष 2016-17 के लिए प्रोविडेंट फंड पर 8.65 फीसदी ब्याज मिलेगा। केंद्रीय श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने इस बात की जानकारी दी है। बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि पीएफ पर ब्याज दर संगठन के ट्रस्टीज की बैठक में दिसंबर के फैसले के अनुसार ही है।

आपको बताते चले कि बंडारू दत्तात्रेय का यह बयान ऐसे समय आया है, जब खबरें आ रही थीं कि वित्त मंत्रालय ने श्रम मंत्रालय से ईपीएफ ब्याज दर को आधा प्रतिशत कम करने को कहा है।
बंडारू दत्तात्रेय से पत्रकारों ने सवाल पूछा गया था कि क्या वित्त मंत्रालय ब्याज दरों को कम करने को कह रहा है। तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है। केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) ने 8.65 प्रतिशत ब्याज देने का फैसला किया है। श्रम मंत्रालय इस बारे में वित्त मंत्रालय से विचार विमर्श करता रहता है। उन्होंने कहा कि 8.65 फीसदी ब्याज देने के बाद हमारे पास 158 करोड़ रुपए का बाकी पैसा बचा रहेगा।
बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि जरूरत होने पर मैं वित्त मंत्रालय से बात करूंगा। मैं उनसे इसे मंजूरी देने का आग्रह करूंगा। किसी भी तरह यह ब्याज कामगारों को दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications