EPFO News: 'उच्च पेंशन स्कीम' से जुड़ी बड़ी खबर, बढ़ाई गई आवेदन की आखिरी तारीख

EPFO News: अगर आप उच्च पेंशन स्कीम के तहत आवेदन नहीं कर पाए थे, तो आप 26 जून तक कर सकते हैं।

EPFO

अगर आप प्रोविडेंट फंड में उच्च पेंशन का विकल्प चुनने से चूक गए थे, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। ईपीएफओ ने 26 जून, 2023 तक उच्च पेंशन का विकल्प चुनने के लिए आवेदन दाखिल करने की तारीख बढ़ा दी है।

मामले में ईपीएफओ ने कहा कि इस मुद्दे पर विचार किया गया, जिसके बाद ये निर्णय हुआ कि सभी पात्र व्यक्तियों को अपने आवेदन दाखिल करने में सक्षम बनाने के लिए और वक्त दिया जाए। इसी के तहत आवेदन की आखिरी तारीख 26 जून 2023 कर दी गई है।

कर्मचारियों और कंपनियों से जुड़े कई संघों ने भी इस मांग को उठाया था। साथ ही इस दिशा में आ रही कठिनाइयों को दूर करने की मांग की थी। उन्हें उम्मीद है कि करीब 2 महीने का वक्त मिलने से कर्मचारी इसका फायदा उठा सकेंगे।

वहीं मामले में श्रम मंत्रालय ने कहा कि 4 नवंबर, 2022 को सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश दिया था, जिसके तहत पेंशनभोगियों/सदस्यों के लिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की गई है। इसके तहत 12 लाख से ज्यादा आवदेन प्राप्त हुए। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 3 मई 2023 रखी गई थी।

क्या कहा था सुप्रीम कोर्ट ने?
सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर 2022 में इसको लेकर एक फैसला दिया था, जिसमें कर्मचारी पेंशन स्कीम 2014 को बरकरार रखने की बात कही गई। 2014 में सरकार ने जो ईपीएस संशोधन किया था, उसमें सैलरी कैप को 6500 रुपये से बढ़ाकर 15000 रुपये प्रति महीने की बात कही गई और हायर पेंशन (उच्च पेंशन) का विकल्प दिया गया था।

पहले तो 3 मार्च 2023 इसकी डेडलाइन थी, लेकिन बहुत से कर्मचारी छूट गए। जिसके बाद 3 मई तक डेट बढ़ाई गई। अब एक बार फिर इसको बढ़ाने के लिए फैसला लिया गया है।

पासबुक सर्वर में अभी भी दिक्कत
वहीं दूसरी ओर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने सदस्यों के लिए जो पोर्टल बनाया है, उसके सर्वर में कई दिनों से समस्या आ रही। इस वजह से लोग अपनी पासबुक नहीं देख पा रहे हैं।

Recommended Video

    EPFO Interest Rate Hike: EPFO ने बढ़ाईं ब्याज दरें, अब अकाउंट में आएगा ज्यादा पैसा | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+