EPF Interest Rate: ईपीएफओ के मेंबर्स के लिए Good News, सरकार ने PF पर तय की 8.15 फीसदी ब्याज दर

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के एक्टिव मेंबर्स के लिए आज एक गुड न्यूज मिली है। सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर 8.15 प्रतिशत निर्धारित कर दी है।

EPFO

EPFO Interest Rate: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के एक्टिव मेंबर्स के लिए अच्छी खबर है। संगठन (EPFO) की दो दिन की बैठक समाप्त हो चुकी है। इस मीटिंग में साल 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर ब्याज दर के बारे में घोषणा की गई है। सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर 8.15 प्रतिशत निर्धारित की है, जोकि पिछले साल 8.10 प्रतिशत थी।

दो दिवसीय बैठक समाप्त, ईपीएफ पर ब्याज दर तय
दरअसल, ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की सोमवार (27 मार्च) से शुरू हुई दो दिवसीय बैठक के समापन के बाद संशोधित दर की घोषणा कर दी है। EPFO की बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने की है। देश में लगभग 5 करोड़ ईपीएफ सब्सक्राइबर हैं, जिन्हें सीबीटी द्वारा 2022-23 के लिए ईपीएफओ की ब्याज दर बढ़ाने का सीधा-सीधा फायदा हुआ है।

ईपीएफओ द्वारा कब कितनी की गई ब्याज दर
दरअसल, ईपीएफओ ने 2021-22 में जमा की गई ईपीएफ ब्याज दर को घटाकर 8.1% कर दिया था, जो अब तक की सबसे कम पीएफ ब्याज दर है। 2021-22 के लिए ईपीएफओ की ब्याज दर 8.5% थी। पिछले कुछ वर्षों में ईपीएफओ की दरों में लगातार गिरावट आई है। वित्त वर्ष 2019-20 के लिए मार्च 2020 में घोषित ईपीएफओ की ब्याज दर 8.5% थी। वित्त वर्ष 2018-19 के लिए ईपीएफ की दर 8.65% थी। 2013-14 में ईपीएफओ ने 8.75 फीसदी की ब्याज दर दी थी, हालांकि, अब कहीं जाकर ईपीएफओ की दरों में गिरावट से मुक्ति मिली है, और सरकार ने 2022-23 के लिए 8.15 फीसदी ब्याज दर तय की है।

ये भी पढ़ें- Good News: टैक्सपेयर्स को अब 7 लाख रुपए से अधिक इनकम पर नहीं देना होगा TAX, जानें कब लागू होगा नया नियम


ईपीएफओ को 1 सितंबर, 2014 से पहले सेवानिवृत्त होने वाले सदस्यों की ओर से लगभग 94,000 आवेदन प्राप्त हुए हैं और संयुक्त विकल्प के तहत लगभग 30,000 अन्य आवेदन प्राप्त हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+