पीएफ खाता धारकों को आज मिल सकता है तोहफा , जानिए क्या करेगी सरकार
पीएफ खाताधारकों को आज एक बड़ी खुशखबरी खबर मिल सकती है। क्योंकि पीएफ जमा पर वर्ष 2016-17 के दौरान खाता धारकों को क्या ब्याज दर मिलेगी, इसका फैसला होना है।
नई दिल्ली। पीएफ खाताधारकों को आज एक बड़ी खुशखबरी खबर मिल सकती है। क्योंकि पीएफ जमा पर वर्ष 2016-17 के दौरान खाता धारकों को क्या ब्याज दर मिलेगी, इसका फैसला होना है।

बताया जा रहा है कि पीएफ खाताधारकों के लिए ब्याज दर 8.8 फीसदी तय कर सकती है। यह ब्याज दर वित्त वर्ष 2016-17 के लिए होगी।
वहीं ईपीएफओ पीएफ खाते में योगदान के लिए लगने वाले एडमिनिस्ट्रेटिव शुल्क को भी घटा सकता है। अभी यह 0.85 फीसदी लगता है जिसे घटाकर 0.65 फीसदी कर सकता है। इससे ईपीएफओ के दायरे में आने वाले 6 लाख नियोक्ताओं के करीब 1000 करोड़ रुपए बचेंगे।
आज केंद्रीय श्रम मंत्री की अध्यक्षता में ईपीएफओ और सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी पीएफ ब्याज दर को लेकर फैसला करेंगे। श्रम मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि वित्त वर्ष 2016-17 में पीएफ पर मिलने वाले ब्याज की दर 8.8 फीसदी की जा सकती है। यह भी कहा कि सरकार का इससे कम ब्याज दर रखने का कोई इरादा नही हैं।
आपको बताते चले कि वित्त वर्ष 2015-16 के लिए पीएफ ब्याज दर को 8.7 फीसदी करने के फैसले का पूरे देश भर में विरोध हुआ था। बाद में सरकार को इस फैसले को वापस लेना पड़ा था। बाद में इसे 8.8 फीसदी कर दिया गया था। इससे पहले केंद्र सरकार ने छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर को 0.1 फीसदी घटा दिया था। इसके बाद पीपीएफ, किसान विकास पत्र, सुकन्या खाता पर मिलने वाला ब्याज कम हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications