नोटबंदी का असर, आयकर रिटर्न फाइल करने वालों की संख्या 25 फीसदी बढ़ी

नई दिल्ली। मोदी सरकार द्वारा की गई नोटबंदी का असर आयकर रिटर्न पर भी पड़ा है। आयकर विभाग ने सोमवार को बताया कि नोटबंदी के बाद आयकर रिटर्न फाइल करने वालों की संख्या में 25 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। 2016-17 में 2.82 करोड़ लोगों ने आयकर रिटर्न फाइल किया है। व्यक्तिगत आईटीआर फाइलिंग में कुल 25.3 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

नोटबंदी का असर, आयकर रिटर्न फाइल करने वालों की संख्या 25 फीसदी बढ़ी

जहां पिछले साल आईटीआई फाइल करने वालों की संख्या सिर्फ 2.26 करोड़ थी, वह इस बार बढ़ गई है। 5 अगस्त तक 2.82 करोड़ लोगों ने आयकर रिटर्न फाइल किया है। माना जा रहा है कि यह नोटबंदी का नतीजा है। इसे लेकर एक आधाकारिक बयान भी जारी किया गया है जिसमें कहा है कि नोटबंदी और ऑपरेशन क्लीन मनी का ही यह नतीजा है कि आयकर रिटर्न फाइल करने वालों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हुई है।

नोटबंदी के बाद इस साल आयकर रिटर्न फाइल करने वालों में 24.7 फीसदी का इजाफा हुआ है, जबकि पिछले साल आयकर फाइल करने वालों की संख्या में सिर्फ 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई थी। व्यक्तिगत स्तर पर आयकर रिटर्न फाइल करने वालों की संख्या में 25.3 फीसदी का इजाफा हुआ है, जबकि कारोबार जगत की तरफ से आयकर रिटर्न फाइल करने वालों की संख्या पिछले साल जैसी ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+