डीजलः तो घट सकता है आपकी थाली का बजट

मुंबई। आपके लिए खुशखबरी लायक खबर है कि आने वाले दिनों में आपकी थाली का बजट कुछ कम हो सकता है। बाजार से संकेत हैं कि अगले कुछ दिनों में डीजल के दाम घटाए जा सकते हैं। जिसका सकारात्मक असर आपकी थाली पर पड़ेगा। क्योंकि अगर डीजल के दाम घटाए गए सब्जियों के दाम काफी कम हो सकते हैं।

thali

एक जानकारी के मुताबिक तेल कम्पनियों को प्रति लीटर तेल पर मुनाफा हो रहा है। प्रति लीटर तेल पर तीन रुपए छप्पन पैसे का फायदा बताया जा रहा है। इससे आगे डीजल की कीमतों में गिरावट आने के संकेत हैं।

अगर डीजल के दाम थोड़े भी कम होते हैं तो इसका प्रभाव यह होगा कि माल ढुलाई की लागत पहले से कम हो जाएगी। घरेलू बाजार के लिए विभिन्न राज्यों से सब्जियों की ढुलाई होकर अलग-अलग राज्यों में जाती है। जिसकी लागत काफी अधिक होती है। यही कारण है कि कई बार डीजल के दाम बढ़ने पर सब्जियों के दाम भी कई गुना चढ़ जाते हैं।

महंगाई से आम जनता का बजट बिगड़ा हुआ है। इस समय हर घर की रसोई में थाली में दो चार आइटम भी कम होने लगे हैं। लेकिन अब आपके के लिए खुशखबरी आ सकती है।

गौरतलब है कि जनवरी 2013 से हर महीने डीजल की कीमतों में 50 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी होती रही है, ताकि तेल कंपनियां इसकी बिक्री से होने वाले नुकसान को कम कर सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+