कहीं आप भी Google पर तो सर्च नहीं करते ये चीजें ? खानी पड़ सकती है जेल की हवा!
कहीं आप भी Google पर तो सर्च नहीं करते ये चीजें ? खानी पड़ सकती है जेल की हवा!
नई दिल्ली। सर्च इंजन गूगल पर आप जो चाहे वो सर्च कर सकते हैं। इंटरनेट यूजर्स अपनी जरूरत, अपनी सोच के हिसाब से गूगल पर सर्च करते हैं और सर्चिंग इंजन उन्हें अपने पास मौजूद जानकारी उपलब्ध करवाता है। आप गूगल पर सर्च कर महत्वपूर्ण जानकारी इकट्ठा कर सकते हरैं तो वहीं आपको खोज को आसान बना सकते हैं, लेकिन बिना कुछ सोचे-समझे कुछ भी सर्च करना कई बार आपको मुश्किल में डाल सकता है। गूगल पर आप क्या सर्च करते हैं इसपर भी निगरानी है। आपके द्वारा सर्च किया जाने वाली चीजें कई बार आपको मुश्किल में डाल सकती है और आपके जेल जाने की नौबत आ सकती है। ऐसे में हम आपको आज ऐसी ही कुछ बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सर्च करने से आपको बचना चाहिए...

गलती से भी सर्च न करें ये चीजें
अगर आप गूगल पर सर्चिंग करने के आदि हैं तो जरा संभल कर। बिना जानकारी के अभाव में गलती से भी कुछ ऐसी चीजें सर्च न करें तो सुरक्षा के लिहाज से खतरा है। आपके सर्च पर सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर होती है। जैसे गलती से भी कभी गूगल पर बम बनाने का तरीका सर्च न करें। इस तरह के टर्म गूगल पर सर्च करने से आप कानूनी कार्वाई के दायरे में आ सकते है। आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

क्राइम कैटेगरी की चीजें सर्च करना गलत
गूगल पर अगर आप चाइल्ड पोर्नेग्राफी सर्च करते हैं तो भी आपकी मुश्किल बढ़ सकती है। दरअसल इसके खिलाफ सख्त कानून है। ऐसे में इंटरनेट पर इसे सर्च कर आप मुश्किल में फंस सकते हैं। आप पर कानूनी कार्वाई की जा सकती है।

ये गलती आप पर पड़ सकती है भारी
अगर आप अपने बैंक का कस्टमर केयर नंबर बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के बजाए गूगल पर सर्च करते हैं तो ये गलती आप पर भारी प़ड़ सकती है। गूगल पर बैंक के ग्राहक सेवा की जानकारी कर आप खतरे में पड़ सकते हैं। आपका बैंक खाता खाली हो सकती है। दरअसल फ्रॉड करने वाले लोग गूगल पर अपनी बैंक कस्टमर केयर से मिलती-जुलती जानकारी के साथ फेक नंबर अपलोड कर देते हैं। इन नंबर पर अगर आप फोन करेंगे तो आप से खाते और आपकी पर्सनल जानकारी लेकर ये आपके बैंक खाते में सेंधमारी कर सकते हैं।

गलती ने भी न करें ये काम
कई लोग ऐप्स डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर के बजाए गूगल पर सर्च करते हैं। ये गलती आप पर भारी पर सकती है। गूगल पर ऐप्स और सॉफ्टेवेयर सर्च कर उसे डाउनलोड करना खतरे से खाली नहीं है। गूगल पर सर्च करने पर आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं। फेक ऐप्स आपके फोन से आपकी पर्सनल डिटेल और बैंकिंग डिटेल हैक कर आपको चूना लगा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications