बैंक कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनांजा, सैलरी में हुई 15 फीसदी की बढ़ोतरी

नई दिल्ली। इस दिवाली बैंक कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है। बैंक कर्मचारियों की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की गई। बैंक कर्मचारियों की सैलरी में 15 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। बैंक कर्मचारियों को दिवाली से पहले ये बड़ी सौगात मिली है। उनकी सैलरी में 15 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया गया। ऐलान के मुताबिक नवंबर से ही उन्हें सैलरी बढ़ोतरी का लाभ मिलने लगेगा। नवंबर की सैलरी में ये बढ़ोतरी जुड़कर आएगा।

 Diwali bonanza for Bank employees, get 15% salary hike for 2017-22

भारतीय बैंक संघ की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई। IBA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील मेहता ने कहा कि कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी का लाभ 1 नवंबर 2017 से मानी जाएगी। इस सैलरी बढ़ोतरी का लाभ सभी सरकारी बैंकों के कर्मचारियों के साथ-साथ कुछ पुरानी पीढ़ी के निजी बैंकों के कर्मचारियों को मिलेगा। आपको बता दें कि बैंक कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी को लेकर लंबे वक्त से मांग चल रही थी। बैंक यूनियन लगातार सैलरी बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। कई बार विरोध प्रदर्शन भी किए गए। इस सैलरी बढ़ोत्तरी से बैंकों पर सालाना 7898 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार बढ़ेगा।

आपको बता दें कि इससे पहले यूपी सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का ऐलान किया है। सरकार की घोषणा के बाद अब उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को 30 दिन की सैलरी बोनस के तौर पर मिलेगी। सरकार के इस ऐलान का लाभ प्रदेश के 15 लाख कर्मचारियों को होगा। वहीं रेलवे ने 11.58 लाख कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस की घोषणा की है । रेलवे की ओर से की गई घोषणा के मुताबिक रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में करीब 11.58 लाख नॉन-गजटेड कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया है। इन कर्मचारियों को बोनस के तौर पर करीब 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस मिलेगा। वहीं केंद्र सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान किया। केदं्र सरकार ने 30 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा की है। सरकार ने कहा कि ये बोनस डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के जरिए सीधे कर्मचारियों के खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+