Diwali with Mi सेल: सिर्फ 1 रुपए में ऐसे खरीदें Poco F1, इन प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट
नई दिल्ली। दीवाली के मौके पर फ्लिपकार्ट, एमेजॉन जैसी ईकॉमर्स कंपनियों ने सेल की शुरुआत कर दी है। ऐसे में चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi कैसे पीछे रह सकती है। फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ ही शाओमी ने Diwali with Mi Sale का आयोजन किया है। 23 अक्टूबर से शुरू हुई ये सेल 25 अक्टूबर तक चलेगी। इस दौरान शाओमी के प्रोडक्टस जैसे स्मार्टफोन्स, टीवी, एसेसरीज आदि पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर किए जा रहे हैं।

शाओमी के इस सेल में आपको 1 रुपए में भी प्रोडक्ट्स मिल रहे हैं। इस सेल में आप मात्र 1 रुपए में Poco F1 खरीद सकते हैं। जिसकी मार्केट प्राइस 20,999 रुपए है। इसके अलावा Redmi Note 5 Pro पर आपको 2000 रुपए की छूट मिल रही है तो वहीं 43 इंच के Mi LED स्मार्ट TV 4A पर 1,000 रुपए के डिस्काउंट के साथ 21,999 रुपए में मिल रहा है।
इस साल में हर दिन दो प्रोडक्ट फ्लैश सेल में मात्र 1 रुपये में बेचे जाएंगे। रेडमी 6A का 2 जीबी रैम/16 जीबी वेरिएंट 1,000 रुपए की छूट के साथ 5,999 रुपए में मिलेगा। वहीं Xiaomi रेडमी नोट 5 Pro का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 12,999 रुपए और 14,999 रुपए में उपलब्ध है।












Click it and Unblock the Notifications