यहां बिना लाइन में लगे निकाल सकते हैं कैश
वोडाफोन अपने यूजर्स को बैंक और एटीएम की लाइन में लगने की आजादी दे रहा है। आप बिना लाइन में लगे ही यहां से कैश निकाल सकते हैं।
नई दिल्ली। कैश की किल्लत से देश परेशान है। हालत ये हैं कि अगर आपको कहीं भीड़ दिख जाए तो समझिए की आसपास कोई बैंक या एटीएम निश्चित तौर पर हैं। लोग कैश के लिए घंटों एटीएम और बैंकों के बाहर इंतजार करने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में एक जगह ऐसी भी है, जहां आप बिना लाइन लगे ही कैश पा सकते हैं। रिलायंस जियो का तोहफा, बढ़ाएगा FREE ऑफर का पीरियड

जी हां वोडाफोन ने अपने यूजर्स को लाइन में लगने से आजादी दी है। वोडाफोन डिजिटल वॉलेज एम पैसा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स बिना बैंक या एटीएम में लाइन लगे चंद मिनट में ही कैश पा सकते हैं। डिजिटल वॉलेट प्राता वोडाफोन एम-पैसा ने गुरुवार को कहा कि उसके ग्राहक देश भर में उसके 1.2 लाख खुदरा केंद्रों से नकदी निकासी कर सकेंगे।
अब बैंक में नहीं बदलवा सकेंगे 500-1000 के पुराने नोट, जानें क्या है नए नियम?
वोडाफोन एम पैसा का इस्तेमाल करने वाले कस्टमर्स कंपनी के आउटलेट्स पर पहुंचकर कैश विद्ड्रॉ कर सकेंगे। एम पैसा के बिजनेस हेड सुरेश सेठी ने कहा है कि इस के लिए कंपनी ने तैयारी कर ली है। देशभर में 1.2 लाख वोडाफोन एम पैसा आउटलेड और कस्टमर्स केयर सेंटर खोले गए हैं। ताकि बिना किसी परेशानी की लोगों को कैश मुहैया कराया जा सके। इसमें से करीब 56 फीसदी आउटलेट रुरल एरिया में खोले गए हैं।
एम पैसा वॉलेज में यूजर्स अपने नेट बैकिंग डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए पैसा ट्रांसफर कर सकता है, जहां से फिर उसे आसानी से कैश मिल जाएंगे। आपको बता दें कि देशभर में 84 लाख लोग एम पैसा वॉलेट इस्तेमाल करते हैं। ये यूजर्स इसी के जरिए अपने बिल भी भर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications