Demonetisation-GST Effect: GDP को लेकर मनमोहन सिंह ने साधा मोदी सरकार पर निशाना
नई दिल्ली। सोमवार की भारत के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने नोटबंदी और जीएसटी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ये दोनों ही फैसले अफरातफरी में लिए, जिसकी वजह से जीडीपी पर इसका बुरा असर पड़ा है। मनमोहन सिंह के अनुसार नोटबंदी और जीएसटी की वजह से (Demonetisation-GST Effect) असंगठित और लघु क्षेत्र काफी हद तक प्रभावित हुआ है।

मनमोहन सिंह ने एक टीवी चैनल से कहा है कि असंगठित और लघु क्षेत्रों का देश की अर्थव्यवस्था में लगभग 40 फीसदी हिस्सा है, जिस पर नोटबंदी पर जीएसटी का प्रतिकूल असर पड़ा है। उनके अनुसार, भारत में रोजगार का 90 फीसदी हिस्सा असंगठित क्षेत्र से ही आता है। वह बोले कि 86 फीसदी मुद्रा को वापस लिया गया और अफरातफरी में जीएसटी को लागू किया गया, जिसकी अनेक तरह की गलतियां अब सामने आ रही हैं।
पहले ही बता दिया था, गिरेगी GDP
आपको बता दें कि 8 नवंबर को नोटबंदी की घोषणा किए जाने के कुछ दिन बाद ही 25 नवंबर को मनमोहन सिंह ने संसद में नोटबंदी को ऐतिहासिक कुप्रबंधन और संगठित लूट करार दिया था। उन्होंने उसी समय कह दिया था कि नोटबंदी से जीडीपी वृद्धि की दर को 2 फीसदी तक का नुकसान होगा। अब मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 3 साल के निचले स्तर पर आ गई है।
इस समय जीडीपी वृद्धि दर 5.7 फीसदी पर आ गई है, जबकि जनवरी-मार्च तिमाही में वृद्धि 8 फीसदी से घटकर 6.1 फीसदी रह गई है। सरकार ने जीडीपी में आई गिरावट पर कहा था कि जीएसटी लागू करने से पहले जिस तरह से कंपनियों ने अपना सामान बेचा था या यूं कहें कि स्टॉक क्लीयर किया था, उसी से जीडीपी में गिरावट आई है।












Click it and Unblock the Notifications