Defense Budget 2026: बजट में सबसे बड़ा हिस्सा रक्षा को, जानें पाकिस्तान से कितना गुना अधिक खर्च करता है भारत?
Defense Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 में सरकार ने रक्षा क्षेत्र को बड़ी प्राथमिकता दी है। इस बार रक्षा बजट बढ़ाकर ₹7.85 लाख करोड़ कर दिया गया है, जो पिछले साल के ₹6,81,210 करोड़ रुपये से अधिक है। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद बदले सुरक्षा हालात को देखते हुए सरकार का फोकस साफ तौर पर सेना के आधुनिकीकरण, नए हथियारों की खरीद और घरेलू रक्षा उद्योग को मजबूत करने पर दिख रहा है।
इस बजट में से पूंजीगत खर्च ₹2.19 लाख करोड़ और राजस्व व्यय ₹5.53 लाख करोड़ है,जिसमें 22% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। इसमें पेंशन के लिए ₹1.71 लाख करोड़ शामिल हैं। खास तौर पर वायुसेना और नौसेना के लिए भारी निवेश किया गया है। कैपिटल मद में विमानों व एयरो इंजन के लिए ₹63,733 करोड़ रुपये, जबकि नौसेना बेड़े के लिए ₹25,023 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।

राजस्व व्यय के लिए ₹5,53,668 करोड़ रुपये तय हुए हैं, जिसमें ₹1,71,338 करोड़ रुपये सैनिकों और कर्मचारियों की पेंशन हेतु शामिल हैं। रक्षा बजट में यह बढ़ोतरी 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसी महत्वपूर्ण सैन्य कार्रवाई के बाद क्षेत्रीय सुरक्षा पर भारत की ताकत को बढ़ाना है। जानिए पाकिस्तान की तुलना में भारत का रक्षा बजट कितना गुना अधिक है? साथ ही जानते हैं कौन सा देश सबसे अधिक रक्षा पर धन खर्च कर रहा है?
ऑपरेशन सिंदूर के बाद तिलमिलाए पाकिस्तानी ने बढ़ाया रक्षा बजट
दरअसल, 2024 में 'ऑपरेशन सिंदूर' पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा शुरू किया गया था। इस कार्रवाई के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को सफलतापूर्वक तबाह किया। भारत ने पाकिस्तानी सैन्य ढांचों को भी नष्ट किया, जिससे आसिम मुनीर की सेना को बड़ा नुकसान हुआ। जिसके बाद पाकिस्तानी ने अपने रक्षा बजट में बढोत्तरी की इसके बावजूद भारत के बजट के आगे पाकिस्तान का रक्षा बजट कहीं टिकता नहीं है।
पाकिस्तान से कितना गुना अधिक है भारत का रक्षा बजट?
गरीबी के दौर से गुजर रहे पाकिस्तान ने भी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने रक्षा बजट में 20% की बढ़ोतरी की। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के कर्ज में डूबे पाकिस्तान ने रक्षा के लिए कुल 2.55 ट्रिलियन (2,550 अरब) पाकिस्तानी रुपये आवंटित किए, जो भारतीय मुद्रा में लगभग ₹72,850 करोड़ रुपये के बराबर हैं। हालांकि, तुलनात्मक रूप से देखें तो भारत का रक्षा बजट पाकिस्तान के मुकाबले 10 गुना से भी अधिक है।
दुनिया के टॉप 3 देश जो रक्षा पर सबसे अधिक धन खर्च कर रहे हैं?
अमेरिका (United States) रक्षा पर कितना खर्च कर रहा?
अमेरिका का रक्षा बजट दुनिया में सबसे बड़ा है। 2024 में इसका खर्च लगभग $997 अरब था, यानी दुनिया के कुल रक्षा खर्च का करीब 37%। अमेरिका अपने GDP का लगभग 3.4% रक्षा पर खर्च करता है। इतना बड़ा बजट उसे दुनिया की सबसे ताकतवर और आधुनिक सेना बनाने में मदद करता है। अमेरिका का खर्च चीन और रूस से बहुत ज़्यादा है।
चीन (China) रक्षा पर कितना खर्च कर रहा?
चीन रक्षा खर्च में दुनिया में दूसरे नंबर पर है। 2024 में चीन का बजट लगभग $314 अरब था, जो वैश्विक खर्च का करीब 12% है। चीन अपने GDP का लगभग 1.7% रक्षा पर खर्च करता है। विशेषज्ञों का कहना है कि सरकारी आंकड़े जो दिखाए जाते हैं, असल में खर्च उससे ज़्यादा हो सकता है, क्योंकि कई तकनीकें और प्रोजेक्ट्स सिविल और मिलिट्री दोनों काम के लिए इस्तेमाल होते हैं।
रूस (Russia) रक्षा पर कितना धन खर्च कर रहा?
रूस का रक्षा बजट दुनिया के टॉप तीन में आता है, लेकिन अमेरिका और चीन से कम है। 2024 में रूस लगभग $149 अरब रक्षा पर खर्च कर रहा था, जो उसके GDP का 7.1% है। रूस का खर्च खासतौर से हथियार, मिसाइल और बख़्तरबंद गाड़ियों के रख-रखाव पर जाता है। कुल राशि कम है, लेकिन अपने आर्थिक आकार के हिसाब से यह बहुत बड़ा हिस्सा है।












Click it and Unblock the Notifications