महंगाईः खुश हो जाइए जल्द ही बैंक लोन हो सकते हैं सस्ते
अब आपको बैंकों से लोन लेने थोड़ा सस्ता हो सकता है। इसकी पूरी संभावनाएं बन रही हैं कि आरबीआई के गवर्नर रघुराम राजन बैंकों से ली जाने वाली दर रेपो और सीआराआर दर में कटौती के कुछ उपाए करें। सीआरआर व रेपो दरों में कटौती आने वाले दिनों की की जा सकती है। फिलहाल सीआरआर दर 4 फीसदी और रेपो दर 8 फीसदी है।

क्यों घट सकती हैं लोन ब्याज दर
खुदरा महंगाई दर खुदरा महंगाई दर 5.52 फीसदी के स्तर पर आ गई। कहा जा रहा है कि दो साल में यह महंगाई का सबसे कम स्तर है। वहीं औद्योगिक उत्पादन में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। औद्योगिक उत्पादन दर 2.5 फीसदी पर आ गई है। जबकि इससे पहले औद्योगिक उत्पादन दर नकारात्मक चल रही थी। महंगाई कम होना और औद्योगिक उत्पादन दर में बढ़ोतरी से आरबीआई पर महंगाई का दबाव कम होगा। क्योंकि महंगाई काबू करने के लिए ही आरबीआई अपनी सीआरआर और रेपो दरों में बढ़ोतरी करती है।
क्या है सीआर आर और रेपो दरों का बैंकों से रिश्ता
सीआरआर दर वह होती जिस दर के मुताबिक बैंक अपनी कुछ जमा राशि का हिस्सा आरबीआई के पास रखते हैं। आरबीआई यदि सीआरआर रेट को बढ़ाती है तो बैंकों को पहले से ज्यादा राशि आरबीआई के पास रिजर्व रखनी होगी जिसके कारण बैंको के पास कैश पहले की तुलना में कम हो जाएगा। यही कारण है कि जब कैश कम हो जाएगा तो बैंक के पास लोन देने के लिए पैसा नहीं होगा। ठीक इसके उलट अगर यह दर आरबीआई घटाता है तो लोन देने के लिए बैंकों के पास अधिक पैसा होगा। जिससे बैंकों की लागत कम होगी तो ब्याज दरें कम हो जाएंगी।
रेपो दर
यह वह दर है जिस दर पर बैंक जरूरत पड़ने पर आरबीआई से फंड लेते है। अगर यह दर बढती है तो बैंको को पैसा लेना महंगा पडे़गा। इस तर के कम होने या ज्यादा होने पर बैंकों के पास जमा पूंजी पर सीधा असर पड़ता है।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications