Bitcoin ने दिया तगड़ा रिटर्न, 1 हजार निवेश करने वाले बन गए करोड़ों के मालिक
नई दिल्ली, 4 जनवरी। क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। क्रिप्टोकरेंसी में कम समय में ज्यादा रिटर्न मिल रहा है. क्रिप्टोकरेंसी जितनी तेजी से बढ़ता है उतनी ही तेज से तेजी से गिर भी जाता है, ऐसे में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के करने से पहले समझदारी से फैसला लें। साल 2021 में क्रिप्टोकरेंसी में जमकर निवेश हुआ, लेकिन साल 2022 की शुरुआत के साथ ही अधिकांश क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट देखने को मिली है।

नए साल की शुरुआत में ज्यादातर क्रिप्टो करेंसी में गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार को सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन के दामों 36 हजार रुपये से ज्यादा की कमी आई। मंगलवार को बिटक्वाइन की कीमत 37,21,764 रुपए पर पहुंच गया। इस गिरावट के साथ ही बिटक्वाइन का मार्केट कैप गिरकर 65.5 खरब रुपए को हो गया।
बिटक्वाइन के दाम में भले ही गिरावट आई हो, लेकिन अगर बात बिटक्वाइन के रिटर्न की करें तो पिछले 13 सालों में बिटक्वाइन के तगड़ा रिटर्न दिया है। साल 2009 में बिटक्वाइन की शुरुआत हुई था। 13 सालों में बिटक्वाइन की कीमत ने जबरदस्त रिटर्न दिया है। हालांकि पिछले 13 सालों में बिटक्वाइन की कीमत रोलर-कोस्टर की तरह ऊपर-नीचे होता रहा है। अगर रिटर्न के नजरिए से देखें तो शुरुआत के बाद इसकी कीमत 0.09 डॉलर थी। वहीं नवंबर 2021 में ये बढ़कर 68,790 डॉलर पर पहुंच गया था। साल 2021 के अंत में बिटक्वाइन की कीमत 48,00,000 रुपए के हाई लेवल पर पहुंच गया था। वहीं आने इस साल 2022 के अंत तक इसकी कीमत 73,50,000 रुपए तक जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications