Cryptocurrency Prices: बिटक्वाइन की कीमत धड़ाम, जानें कैसा है बाकी क्रिप्टो क्वाइऩ का हाल

Cryptocurrency Prices: बिटक्वाइन की कीमत धड़ाम, जानें कैसा है बाकी क्रिप्टो क्वाइऩ का हाल

नई दिल्ली, 13 फरवरी। क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने वालों की तादात तेजी से बढ़ रही है। खासकर युवा तेजी से क्रिप्टो बाजार में निवेश कर रहे हैं। काम समय में अधिक रिटर्न के कारण ये क्रिप्टो करेंसी निवेशकों के आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। हालांकि यहां निवेश जोखिम से भरा है। क्रिप्टो करेंसी जितनी तेजी से चढ़ता है उतनी ही तेजी से ये गिर भी जाता है। निवेशकों को इसमें निवेश करते समय इन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

Cryptocurrency Prices: Bitcoin rate down, know other Crypto coin rate on 13 February

अगर आज क्रिप्टोकरेंसी की कीमत की बात करें तो सबसे पॉपुलर क्रिप्टो क्वाइन बिटक्वाइन की कीमत में गिरावट देखने को मिली हैं। वहीं कुल क्रिप्टो मार्केट वॉल्यूम 22.79 फीसदी गिरकर 69.25 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। आपको बता दें कि मार्केट वैल्यू के हिसाब से बिटक्वाइन की कीमत 24 जनवरी के बाद से 33 फीसदी उछला था । आज बिटक्वाइन की कीमत में जहां 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 33,73,863 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है तो वहीं इथोरियम की कीमत 1.48 फीसदी की गिरावट के साथ 2,32,499.7 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है। कार्डोना की कीमत 2.92 फीसदी की गिरावट के साथ 84.40 रुपए पर बना हुआ है।

इसके अलावा Avalanche 3.67 फीसदी गिरकर 6,484.300 रुपए पर पहुंच गया, जबकि XRP की कीमत में आज 5.07 फीसदी की तेजी के साथ उछला। वहीं टीथर की कीमत 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 79.57 रुपए पर पहुंच गई है। वहीं Solana 2.33 फीसदी की गिरावट के साथ 7,666.76 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है। आपको बता दें कि भारत सरकार ने क्रिप्टो करेंसी से होने वाले लाभ को टैक्स के दायरे में ला दिया है, लेकिन सरकार ने इसे लीगल नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+