Cryptocurrency Prices: बिटक्वाइन, Ethereum की वैल्यू घटी, जानिए कितना हुआ नुकसान
Cryptocurrency Prices: बिटक्वाइन, Ethereum की वैल्यू घटी, जानिए कितना हुआ नुकसान
नई दिल्ली, 23 जनवरी। क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में अस्थिरता की स्थिति बनी रहती है। लोग कम समय में अधिक रिटर्न के लिए क्रिप्टो करेंसी में निवेश करते हैं, लेकिन क्रिप्टोकरेंसी मेंनिवेश जोखिम से भरा है, जितनी तेजी से ये डिजिटल करेंसी चढ़ता है उतनी ही तेजी से ये धड़ाम भी हो जाता है।बीते कुछ समय से क्रिप्टोकरेंसी में बड़ी गिरावट आई है।

रिकॉर्ड स्तर से आधी रह गई कीमत
रिकॉर्ड स्तर पर बिटक्वाइन की कीमत सबसे उच्चतम स्तर 69000 डॉलर पर पहुंच गई, लेकिन इसके बाद से इसमें गिरावट जारी है और मौजूगा वक्त में बिटक्वाइन की कीमत आधी रह गई है। बाजार जानकारों के मुताबिक मुद्रास्फीति को लेकर डर और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी के कारण इसकी कीमत में गिरावट आई है।
एथोरियम के कारण कर्डॉनो की कीमत में पिछले 24 घंटों के दौरान 6.12 फीसदी की गिरावट आई और ये 87.00 रुपए पर पहुंच गई है। वहीं Tether 1.87 फीसदी की तेजी के साथ 82.33 रुपए पर आ गया है। वहीं Solana 14.03 फीसदी की गिरावट के साथ 7,810.02 रुपए पर मौजूद है। वहीं Avalanche की कीमत में 8.9 फीसदी की गिरावट आई और ये 4,914.011 रुपए पर पहुंच गया है। इसके अलावा Litecoin 6.11 फीसदी की गिरावट आई। वहीं XRP 5.97 फीसदी की गिरावट आई और ये गिरकर 48.94 रुपए पर पहुंच गया है। आपको बता दें कि सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी और रेगुलेशन ऑफ ऑफिशियल डिजिटल करेंसी बिल को संसद के शीतकालिन सत्र में पेश किया था, लेकन इस पर चर्चा नहीं हो सकी। उम्मीद की जा रही है कि सरकार जल्द ही इसे लेकर कानून लाने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications