क्रिप्टो बाजार में बड़ी गिरावट, Bitcoin टूटकर 40000 डॉलर तक पहुंची
नई दिल्ली, 22 सितम्बर। क्रिप्टो बाजार में अस्थिरता के बीच बिटकॉइन की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है और दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की कीमत बुधवार को 42,000 डॉलर के आस-पास है। अस्थिरता के चलते क्रिप्टो बाजार में भी गिरावट आई है और इसकी मात्रा भी कम हो रही है।

क्रिप्टोकरेंसी का ग्लोबल मार्केट कैप बुधवार को 3 प्रतिशत नीचे गिरकर 1.83 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया है और इसका वॉल्यूम लगभग 11 प्रतिशत तक नीचे गिर गया है।
40,000 डॉलर तक लुढ़की
दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले महीने 52 हजार डॉलर तक जाने वाली बिटकॉइन देर रात में 40,000 डॉलर तक लुढ़क गई थी लेकिन दिन में यह संभली है और 42,000 डॉलर के आस-पास कारोबार कर रही है।
सिर्फ बिटकॉइन ही नहीं बल्कि इसकी प्रतिद्वंद्वी ईथर भी खुद को 3000 डॉलर के निशान के ऊपर नहीं रख पाई और यह 2872 डॉलर पर कारोबार कर रही है। बीते 24 घंटे में इसने 4.25 प्रतिशत की गिरावट देखी है। पिछले सात दिनों में ईथर में 16 प्रतिशत की गिरावट आई है। पिछले सप्ताह इसकी कीमत 4000 डॉलर के ऊपर बनी हुई थी लेकिन एक सप्ताह में ही यह 1000 डॉलर से नीचे गिर गई है।
एवलांच ने देखी उछाल
अगर किसी क्रिप्टोकरेंसी ने मार्केट में अपनी रैली बनाई है तो वह एवलांच है। एवलांच ने हाल ही में एक निजी बिकवाली को पूरा किया है जिसकी कीमत 23 करोड़ डॉलर बताई गई है। अपनी रैली के चलते एवलांच मार्केट कैप के हिसाब से क्रिप्टो मार्केट की 11वीं सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बन गई है। 62.11 डॉलर की कीमत की कीमत पर कारोबार कर रही इस डिजिटल टोकन की कीमत में पिछले 24 घंटे में 10 गुना उछाल आया है।
एवलांच इसी तरह चलती रही तो टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसी की लिस्ट से डोजकॉइन को बाहर कर सकती है हालांकि अभी दोनों क्रिप्टोकरेंसी की मार्केट कैप में 13 अरब डॉलर का गैप बना हुआ है।
डोजकॉइन में हल्की बढ़त
वहीं एलन मस्क की पसंदीदा क्रिप्टोकरेंसी डोजकॉइन के हल्की बढ़त दर्ज की है। वर्चुअल करेंसी 1.71 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 0.203 डॉलर की कीमत पर कारोबार कर रही है। जबकि तीसरे नंबर की क्रिप्टोकरेंसी कार्डानो 2.05 डॉलर पर है जो कि 24 घंटे में 1.7 प्रतिशत की गिरावट पर है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि यह 2 डॉलर से नीचे नहीं गिरेगी।
पिछले दिन के मुकाबले बिनांस कॉइन 2.39 प्रतिशत नीचे कारोबार करते हुए 354.09 डॉलर पर बनी हुई है। टॉप-5 में शामिल एक अन्य महत्वपूर्ण टोकन 1 डॉलर से नीचे आकर 0.92 पर कारोबार कर रहा है जो पिछले दिन के मुकाबले 2.19 प्रतिशत नीचे है।












Click it and Unblock the Notifications