इन बैंक के क्रेडिट कार्ड यूजर्स को झटका, 2020 से आपकी जेब पर पड़ेगा असर,बढ़ेगी ब्याज दर
नई दिल्ली। अगर आप भी सिटी बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो ये बैंक अपने क्रेडिट कार्ड होल्ड्रस को झटका देने वाला है। Citi Bank जल्द ही क्रेडिट कार्ड की ब्याज दर बढ़ाने जा रहा है। सिटी बैंक ने क्रेडिट कार्ड की ब्याज दरों को बढ़ाने का ऐलान किया है।

आपको बता दें कि सिटी बैंक अपने क्रेडिट कार्ड होल्डर्स से रकम और अवधि के हिसाब से 4 स्लैब में ब्याज वसूलता है। बैंक के क्रेडिट कार्ड के लिए नई ब्याज दर ओपनिंग बैलेंस के साथ-साथ कैश निकासी समेत नए ट्रांजैक्शन पर भी लागू होंगी। हालांकि आप इस बढ़ोतरी से बच सकते हैं। अगर आप समय पर क्रेडिट कार्ड की बकाया रकम का भुगतान करते हैं तो आपको लेट पेमेंट के साथ-साथ अन्य तरह के चार्जेज से बच सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications