कोरोना संकट में बेरोजगार हुए लोगों को मुफ्त में नौकरी दिला रहा 'COVID-19 फ्री जॉब्स फोरम'

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट में कई लोगों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी है जिससे देश में बेरोजगारी की समस्या भी सिर उठाने लगी है। ऐसे में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। B2B ई-कॉमर्स कंपनी बिजनेस में काम करने वाले सुयश जैन और रजत अग्रवाल ने COVID-19 फ्री जॉब्स फोरम की शुरूआत की है जो रोजगार तलाश रहे लोगों को उन कंपनियों तक पहुंचाने में मदद कर रहा है जहां वैकेंसी हैं। ई-कॉमर्स, फार्मा, फूड कंपनियां, ऑनलाइन शिक्षा और गेमिंग जैसी कुछ कंपनी हैं जो लोगों की तलाश में हैं।

COVID-19 free jobs forum providing jobs to unemployed people in coronavirus crisis

बिजनेस के लिए फील्ड सेल्स टीम बनाते समय जैन और अग्रवाल को एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा था। उन्हें उस दौरान जॉब पोर्टल्स पर प्रतिभाशाली लोगों की कमी लगी। उन्होंने देखा कि उन्हें जैसे उम्मीदवार चाहिए वे आसानी से नौकरी, मॉन्स्टर और शाइन जैसी वेबसाइट्स पर मौजूद नहीं थे। उन्होंने कई एजेंसियों से भी बात की, लेकिन इसके बावजूद उन्हें उनके अनुसार टीम के लिए प्रतिभाशाली लोग नहीं मिल पाए। इस बीच अप्रैल में सुयश जैन ने हजारों फील्ड सेल्स वर्कर्स की नौकरी खोने की खबर देखी। ऐसे लोगों की मदद के लिए उन्होंने एक गूगल फोरम बनाया और फेसबुक पर साझा किया। ऐसा करने के बाद कुछ ही समय बाद जैन के पास 100 से अधिक नौकरी ढूंढने वालों की लिस्ट थी।

COVID-19 free jobs forum providing jobs to unemployed people in coronavirus crisis

उस फोरम से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद दोनों ने COVID-19 फ्री जॉब्स फोरम पर और काम किया जिससे कोरोना छंटनी से प्रभावित लोगों को काम पर वापस जाने में मदद मिली। यह भी एक गूगल फोरम ही है। नौकरी की तलाश करने वाले लोग अपने काम के अनुभव और बाकी जानकारी इस पर अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद नौकरी देने वाले लोग अपनी आवश्यकता के अनुसार लोगों को आसानी से ढूंढ सकते हैं। बता दें कि इस फोरम में दी जा रही सभी सुविधाएं नियोक्ताओं और नौकरी चाहने वालों दोनों के लिए बिल्कुल फ्री है।

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस: रेमडेसिविर दवा को लेकर राज्यों को दी गई चेतावनी, जानिए क्या है पूरा मामला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+