कोरोना इफेक्ट: पूरे साल सिर्फ 1 रुपए सैलरी लेंगे उदय कोटक, PM फंड में जमा किए 25 करोड़
कोरोना इफेक्ट: पूरे साल सिर्फ 1 रुपए सैलरी लेंगे उदय कोटक, PM फंड में जमा किए 25 करोड़
नई दिल्ली। कोरोना वायरस से लड़ने में मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से प्रधानमंत्री राहत कोष में दान देने की अपील की। पीएम की इस अपील पर राजनेता, सांसद, उद्योगपति, बॉलीवुड से लेकर आम लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ उदय कोटक ने भी पीएम केयर्स में 25 करोड़ रुपए का डोनेशन दिया है। उदय कोटक ने इसके साथ ही पूरे साल मात्र 1 रुपए सैलरी लेने का फैसला किया है।

कोटक महिंद्रा बैंक ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी ने टॉप लीडरशिप टीम स्वंय आगे आकर सहायतापूर्ण अपनी सैलरी में 15 फीसदी कटौती करने का फैसला लिया है। वहीं कंपनी से सीईओ उदय कोटक ने अपनी सैलरी न लेने का फैसला किया है। कंपनी के कोटक महिंद्रा बैंक ने पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपए की सहायता राशि जमा कराई है। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहत कोष में भी 10 करोड़ रुपए दान दिए हैं। व्यक्तिगत तौर पर उदय कोटक इस फंड में 25 करोड़ रुपए का दान दिया है। वहीं अपनमे कंपनी के कर्मचारियों की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।












Click it and Unblock the Notifications