ओमिक्रॉन को लेकर बरसे कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, कहा-गंभीर स्थिति में देश, सरकार से पूछे 6 सवाल
ओमिक्रॉन को लेकर बरसे कांग्रेस नेता, कहा-गंभीर स्थिति में देश, खतरे को नजरअंदाज कर रही मोदी सरकार
नई दिल्ली, 26 दिसंबर। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। केंद्र सरकार पर हमला बोलने के लिए आज कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार कोरोना प्रबंधन को लेकर फेल हो चुकी है।
Recommended Video

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश की जनता के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने सरकार ने 6 सवाल पूछे और सरकार पर ओमिक्रॉन को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में इस वक्त गंभीर खतरा मंडरा रहा है। सरकार न तो इस खतरे को संभाल पर रही है और न ही अर्थव्यवस्था को।
वैक्सीनेशन को लेकर सवाल
रणदीप सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में 18 प्लस वालों का वैक्सीनेशन कब पूरा होगा, इसका जवाब सरकार कब देगी। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के ओमिक्रान वैरिएंट ने सभी की चिंता बढ़ा दी है, देश में लगातार इसके मामले बढ़ रहे हैं। सरकार इसे लेकर चिंतिंत नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ओमिक्रॉन वायरस के खतरे को नजरंदाज कर ज़िंदगियों से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ बाते बना रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री का नाम लिए बना कटाक्ष किया कि टेलीविज़न पर आने से से अपराधिक लापरवाही के ज़ख्म नहीं भरेंगे।
सरकार से पूछे 6 सवाल
- कांग्रेस नेता ने पूछा 47.95 करोड़ व्यस्क लोगों को 59.40 करोड़ कोरोना वैक्सीन कब लगेगी?
- रणदीप सूरजेवाला ने केंद्र से पूछा नई घोषणा के बाद 25.69 करोड़ लोगों को 35.70 करोड़ अतिरिक्त वैक्सीन कब तक लगेगी।
- कांग्रेस ने सरकार से पूछा वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों की क्षमता प्रति माह मात्र 16.80 करोड़ वैक्सीन है, फिर देशवासियों को 95.10 करोड़ वैक्सीन कब मिलेंगे?
- 15 साल से कम के उम्र के बच्चों की वैक्सीन को लेकर सरकार की नीति क्या है?
- सरकार की आपराधिक लापरवाही के चलते कोरोना की दूसरी लहर में मरने वाले लोगों की संख्या सार्वजनिक क्यों नहीं की गई? क्यों उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया?
- ओमिक्रॉन के खतरे को लेकर सरकार का रवैया उदासीन है ?












Click it and Unblock the Notifications