CNG Price Hike: तीन हफ्तों में दूसरी बार बढ़े दाम, जानिए कितने में मिलेगी अब गैस
Fuel Price in Delhi-NCR: महंगाई की मार के बीच दिल्ली वासियों को एक और झटका लगा है। कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। आज से दिल्ली में सीएनजी के दामों में प्रति किलो एक रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ सीएनजी की कीमतें 76.59 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है।
नई दरें आज यानी 14 दिसंबर 2023 सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। इस साल (2023) में सीएनजी की कीमतों में चार बार बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी सीएनजी की कीमतें नवंबर और अगस्त में बढ़ाई गई थीं। जुलाई में सीएनजी की कीमतें घटी थीं।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा में कीमतें
नेशनल कैपिटल रीजन में आने वाले नोएडा में सीएनजी की नई कीमत 82.20 रुपए प्रति किलो और ग्रेटर नोएडा में 81.20 रुपए प्रति किलो हो गई हैं। यहां भी सीएनजी की दरों में 1-1 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
गाजियाबाद-गुरुग्राम में सीएनजी की कीमतें
गाजियाबाद में सीएनजी का नया रेट 81.20 रुपए प्रति किलो हो गया है और एनसीआर में शामिल गुरुग्राम में सीएनजी 83.62 रुपए प्रति किलो के दाम पर बिक रही है।
नवंबर में भी सीएनजी महंगी हुई थी
इस से पहले 23 नवंबर 2023 को दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतें बढ़ाई गईं थी। हालांकि, हरयाणा के रेवाड़ी में कीमतें कम की गई थी।
अगस्त में भी सीएनजी बढ़े थे के दाम
इंद्रप्रस्त गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने अगस्त में भी सीएनजी के दाम बढ़ाए थे। अगस्त में बढ़ी कीमतें एक साल के अंदर दरों में दूसरी बार हुई बढ़ोतरी थी। 23 अगस्त को भी दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमत में एक रुपए का इजाफा हुआ था।
जुलाई में सीएनजी के दाम कम हुए थे
हालांकि, जुलाई में मंगाई में थोड़ी राहत देते हुए केंद्र सरकार ने जुलाई में सीएनजी की कीमत तय करने के मानकों में बदलाव किया था। इसके बाद दिल्ली समेत कई राज्यों में सीएनजी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी।
यह देखें: Bihar News: नए साल पर बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है मंहगाई का झटका, जानिए मामला












Click it and Unblock the Notifications