वंदे भारत मिशन के तहत इन देशों के लिए उड़ेंगे अतिरिक्त विमान, 30 मई से शुरू होगी बुकिंग
वंदे भारत मिशन के तहत इन देशों के लिए उड़ेंगे अतिरिक्त विमान, 30 मई से शुरू होगी बुकिंग
नई दिल्ली। वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों में फंसे नागरिकों को निकालने के लिए अतिरिक्त विमान सेवाओं की घोषणा की गई है। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वंदेभारत मिशन के तहत एयर इंडिया की अरिक्त उड़ाने कुछ देशों के लिए शुपू की जाएंगी, जिसमें 4 जून को दिल्ली से ऑकलैंड के बीच, 5 जून को दिल्ली से सिकागो और स्टॉकहोम के बीच 6 जून को दिल्ली से न्यूयॉर्क, फ्रैंकफर्ट, सोल के बीच उड़ेंगी। वहीं मुंबई से लंदन के बीच, मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए भी अतिरिक्त फ्लाइटों का ऐलान किया है।
उन्होंने कहा कि देश में गुरुवार को कुल 494 घरेलू उड़ानों से 38,078 लोगों ने यात्रा की। वहीं विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन के कारण विदेशों में फंसे भारतीयों को आगामी 16 जून को वंदे मातरम मिशन के दूसरे चरण के अंतिम दिन एक लाख भारतीयों को लाया जाएगा।