Christmas Bank Holidays 2023: 'अरी बाबा ...', क्रिसमस की वजह से इन शहरों में रहेंगे तीन दिन बैंक बंद
Christmas Bank Holidays 2023: 25 दिसंबर को पूरी दुनिया क्रिसमस का पर्व मनाती है, इस दिन पूरे देश में बैंक बंद रहते हैं, लेकिन कुछ जगहों पर क्रिसमस सेलिब्रेशन 27 दिसंबर तक चलता है इसलिए कुछ जगहों पर लगातार तीन दिन तक बैंक बंद रहेंगे।

आपको बता दें कि 25 दिसंबर यानी कि सोमवार को तो पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। तो वहीं 26 दिसंबर को मिजोरम की राजधानी आइजोल और मेघालय की राजधानी शिलांग में बैंक बंद रहेंगे तो वहीं कोहिमा में 27 दिसंबर को बैंक बंद रहेंगे।
और चूकिं क्रिसमस मंडे को है और एक दिन पहले रविवार की वजह से भी बैंक बंद है इसलिए बैंककर्मियों की लंबी छुट्टियां हो गई हैं लेकिन इस छुट्टी की वजह से आम आदमी के बैंक वाले काम थोड़े अटक से गए हैं।
बैंक की ऑनलाइन सेवाएं चल रही हैं
हालांकि बैंक की ऑनलाइन सेवाएं लगातार चल रही हैं और एटीएम भी वर्क कर रहे हैं इसलिए कैश संबंधित कोई परेशानी किसी भी ग्राहक को नहीं होगी।
दिसंबर के अंतिम सप्ताह में इतने दिन रहेंगे बैंक बंद
- 25 दिसंबर 2023 (सोमवार)
- क्रिसमस 26 दिसंबर 2023 (मंगलवार)- क्रिसमस ( आइजोल, कोहिमा और शिलांग )
- 27 दिसंबर 2023 (बुधवार)- क्रिसमस (कोहिमा )
- 30 दिसंबर 2023 (शनिवार)- नांगबाह की छुट्टी
- 31 दिसंबर 2023 (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश
जनवरी 2024 में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद
- 1 जनवरी 2024- नव वर्ष
- 11 जनवरी 2024- मिशनरी दिवस (मिजोरम)
- 12 जनवरी 2024 -स्वामी विवेकानन्द जयंती (पश्चिम बंगाल)
- 13 जनवरी 2024 --दूसरा शनिवार
- 13 जनवरी 2024 लोहड़ी- पंजाब
- 14 जनवरी 2024 - संक्रांति-
- 15 जनवरी 2024 - पोंगल (तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश )
- 15 जनवरी 2024 - तिरुवल्लुवर दिवस ( तमिलनाडु
- 16 जनवरी 2024 - टुसू पूजा (पश्चिम बंगाल और असम)
- 17 जनवरी 2024 - गुरु गोविंद सिंह जयंती
- 23 जनवरी 2024- नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती
- 25 जनवरी 2024 राज्य दिवस- हिमाचल प्रदेश
- 26 जनवरी 2024 - गणतंत्र दिवस
- 27 जनवरी 2024 - चौथा शनिवार
- 31 जनवरी 2024 -मी-डैम-मी-फी- असम












Click it and Unblock the Notifications