खाते से अपने पैसे निकालने के लिए बैंक आपसे वसूलता है चार्ज, जानें क्या है अकाउंट से कैश विड्रॉल का नियम

काम की खबर: खाते से अपने पैसे निकालने के लिए बैंक आपसे वसूलता है चार्ज, जानें क्या है अकाउंट से कैश विड्रॉल का नियम

नई दिल्ली। बैंक खाते से जुड़े कई ऐसे नियम होते हैं, जिनकी जानकारी हमारे पास नहीं होती है और जानकारी के अभाव में हम अपना नुकसान करवा लेते हैं। ऐसे ही एक नियम के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी होती है। आपको पता है कि बार-बार अपने बैंक खाते से पैसे निकलना आपको महंगा पड़ सकता है। बैंक आपसे अपने बैंक खाते से पैसा निकालने के लिए भी फीस वसूलता है। हर बैंक के लिए ये नियम अलग-अलग होता है। बैंक अपने खाताधारकों को ब्रांच जाकर बैंक खाते से पैसा निकालने के लिए एक तय लिमिट में ही फ्री सर्विस देता है, लेकिन इसके बाद आपको इस खाते से पैसा निकालने पर चार्ज देना पड़ेगा।

 SBI खाताधारक ध्यान दें

SBI खाताधारक ध्यान दें

बैंकों द्वारा अपने ब्रांच से पैसे निकलवाने पर भी एक लिमिट तय की जाती है। अगर खाताधारक इस तय सीमा के बाद भी ब्रांच जाकर ट्रांजैक्शन करता है तो आपको हर ट्रांजैक्शन के लिए फीस देनी पड़ती है। ये फीस हर बैंक के लिए अलग-अलग होती है। हम आपको आज यहीं बताने जा रहा है कि बैंक आपको कितनी फ्री सर्विस देता है और फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट खत्म होने पर आपको कितनी फीस लेनी पड़ेगी। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के इस नियम को देखें तो कुछ इस तरह से हैं।

 कितनी ट्रांजैक्शन फ्री

कितनी ट्रांजैक्शन फ्री

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI अपने ग्राहकों को ब्रांच से पैसे निकालने के लिए तय सीमा में ही फ्री ट्रांजैक्शन की छूट देता है, लेकिन इसके बाद आपको हर ट्रांजैक्शन पर फीस चुकानी होगी। एसबीआई की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक खाताधारकों को 25000 रुपए तक , 50000 रुपए से 100000 रुपए तक, 100000 रुपए से अधिक कैस निकाली की कैटेगरी तय की गई है। आप हर महीने 25 हजार के दो, 50000 रुपए तक के 10, 100000 रुपए तक के 15 और 1 लाख से ज्यादा के अनलिमिटेड ट्रांजैक्शन बिना किसी शुल्क चुकाए कर सकते हैं, लेकिन इस लिमिट के बाद आपको हर ट्रांजैक्शन के लिए 50 रुपए की फीस चुकानी होगी। यानी छोटे ट्रांजैक्शन पर आपको शुल्क लगेगा, लेकिन बड़े ट्रांजैक्शन की छूट मिली है।

 ATM से भी कैश निकाली की सीमा तय

ATM से भी कैश निकाली की सीमा तय

न केवल बैंक की शाखा से बल्कि आपको एटीएम से कैश निकासी के लिए बैंक फीस वसूलता है। तय सीमा के बाद अगर आप एटीएम से किसी भी तरह का फाइनेंशियल या नॉन फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन करते हैं तो आपको फीस चुकानी पड़ती है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दिशानिर्देशों के मुताबिक SBI दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद स्थिति किसी भी बैंक के ATM से 3 मुफ्त लेनदेन की छूट देता है। जबकि फ्री ट्रांजैक्शन के बाद एटीएम से लेनेदेन करने पर हर ट्रांजैक्शन के लिए आपके ATM के आधार पर 5 रुपए से 20 रुपए तक की फीस बैंक आपसे लेता इस फीस के अलावा आपको जीएसटी भी देनी पड़ती है। वहीं SBI के एटीएम से खाताधारकों को 5 फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलती है।

फेमस गीतकार ने Swiggy ने मंगवाया वेज खाना, मिले चिकन के पीस, शिकायत की तो थमा दिया 70 रुपए का मुआवजा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+