Gold offer: सिर्फ 1 रुपए में खरीदें 24 कैरेट शुद्ध सोना, जानें क्या है ऑफर

नई दिल्ली। 24 Carat Gold Offer. अगर आप भी इस दिवाली और धनतेरस पर सोने की खरीदारी के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है। सोने की खरीद-ब्रिकी को लेकर भारत पे( BharatPe) ने बड़ा ऑफर पेश किया है। फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए भारतपे ने डिजिटल गोल्ड ऑफर लॉन्च किया है। इस ऑफर में लोगों को मात्र 1 रुपए में शुद्ध सोना खरीदने का मौका दिया जा रहा है।

 सोने की खरीद पर ऑफर

सोने की खरीद पर ऑफर

सोने की खरीद पर भारतपे( BharatPe) बेहतरीन ऑफर लेकर आया है। आप भारत की सबसे बड़ी मर्चेंट पेमेंट कंपनी भारतपे (BharatPe) के जरिए डिजिटल गोल्ड का ऑफर लेकर आया है। लोगों को शुद्ध सोना ( Pure Gold) उपलब्ध कराने के लिए भारतपे ने सेफगोल्ड (Safe Gold) के साथ साझेदारी की है। सेफगोल्ड की मदद से भारतपे अपने प्लेटफॉर्म लोगों को शुद्ध गोल्ड उपलब्ध करा रहा है। लोगों को 24 घंटे 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना खरीदने का मौका मिल रहा है।

 खरीद और बेच सकते हैं सोना

खरीद और बेच सकते हैं सोना

BharatPe ऐप की मदद से लोग बिना घर से बाहर निकले ही शुद्ध सोना खरीद सकते हैं। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की खरीदने के साथ-साथ बेचने की सुविधा भी यहां उपलब्ध है। इस ऐप की मदद से आप डिजिटल गोल्ड रुपए और ग्राम दोनों के हिसाब से खरीद-बेच सकते हैं। खास बात यह है कि आप इस ऐप की मदद से मात्र 1 रुपए में भी सोना खरीद सकते हैं। आप डिजिटल तरीके से इसका पेमेंट भी कर सकते हैं। बारत पे और यूपीआई( UPI) के अलावा आपको क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट का विकल्प मिल रहा है।

दिवाली पर टारगेट

दिवाली पर टारगेट

भारतपे ने दिवाली पर 6 कतिलो डिजिटल गोल्ड सेल करने का टारगेट तय किया है। अगर आप यहां से सोना खरीदते हैं तो आपको गोल्ड की खरीद पर GST इनपुट क्रेडिट का लाभ भी मिलता है। यहां से सोना खरीदने पर आपका सोना पूरी तरह से सुरक्षित रहता है। यहां से खरीदा गया सोना सेफगोल्ड के साथ 100 फीसदी इंश्योर्ड लॉकर्स में बिना किसी एक्सट्रा चार्ज के स्टोर किया जाएगा। अब तक इस प्लेटफॉर्म के जरिए 200 ग्राम सोना बेचा जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+