Budget 2026: भदोही की कालीन इंडस्‍ट्री को मिलेगा बड़ा बूस्‍ट, जानें बुनकरों-व्‍यापारियों को क्‍या मिलेगा लाभ?

Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026-27 में विश्व प्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। बजट में प्रस्तावित राष्ट्रीय फाइबर योजना, महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल और वैश्विक बाजार में उत्पादों की ब्रांडिंग के लिए किए गए प्रावधानों का सीधा फायदा स्थानीय बुनकरों और कालीन कारोबारियों को होगा। भदोही के कालीन कारोबारियों और क्षेत्रीय सांसद ने वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की है।

बुनकरों और शिल्पकारों को क्‍या मिलेगी सुविधाएं?

एबीपी न्‍यूज को कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (CEPC) के प्रशासनिक सदस्य और कालीन निर्यातक संजय गुप्ता ने बजट का स्वागत करते हुए बताया कि इसमें बुनकरों और शिल्पकारों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की गई हैं। उन्होंने कहा कि इंटीग्रेटेड प्रोग्राम के तहत सुविधाओं में वृद्धि से उन्हें निश्चित रूप से लाभ होगा और उद्योग को नई दिशा मिलेगी।

Budget 2026

नेशनल फाइबर स्कीम से गुणवत्ता और निर्यात में बढ़ोतरी

गुप्ता ने स्पष्ट किया कि नेशनल फाइबर स्कीम के तहत जूट, ऊन और रेशम जैसे प्राकृतिक रेशों की उपलब्धता बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे, जिससे कालीनों की गुणवत्ता में सुधार होगा और निर्यात भी बढ़ेगा।

ई-मार्केटिंग और ब्रांडिंग में मदद

छोटे और मध्यम निर्यातकों को ऑनलाइन मार्केटिंग और ब्रांडिंग में सहायता देने की घोषणा की गई है। इस पहल से वे अपने उत्पादों को वैश्विक स्तर पर बेचकर पहचान बना पाएंगे, जिससे भदोही के कालीन उद्योग को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई मजबूती मिलेगी।

पीएम मोदी ने जताया आभार

संजय गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का विशेष आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि यह बजट कालीन उद्योग को नया जीवन देगा और सरकार द्वारा किए गए वादों को साकार करेगा। CEPC और सभी कालीन कारोबारी इस पहल के लिए अत्यंत कृतज्ञ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+