Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Stock Market Budget 2026: शेयर मार्केट में मचेगा 'हाहाकार' या बरसेगा पैसा? 10 सालों का ये सच हिलाकर रख देगा!

Budget 2026 And Stock Market Strategy: शेयर बाजार के निवेशकों के लिए केंद्रीय बजट का दिन किसी रोमांचक 'रोलर कोस्टर राइड' से कम नहीं होता। साल 2011 से 2025 तक का इतिहास गवाह है कि बजट के दिन दलाल स्ट्रीट पर कभी जश्न का माहौल रहा, तो कभी बिकवाली के दबाव ने निवेशकों के पसीने छुड़ा दिए।

आंकड़ों का एनालिसिस करें तो बजट वाले दिन बाजार में औसतन 2.65% का उतार-चढ़ाव देखा जाता है। आज, 1 फरवरी 2026 को इतिहास में दूसरी बार ऐसा हो रहा है जब रविवार होने के बावजूद शेयर बाजार में नियमित ट्रेडिंग हो रही है।

budget-2026-stock-market

आइए, पिछले एक दशक के सफर पर नजर डालते हैं ताकि आप आज के जोखिम और अवसर को समझ सकें।

बजट के दिन निफ्टी का सफर: एक नज़र में (2011-2025)

  • बजट 2025: बाजार में सुस्ती रही; निफ्टी 23,528 पर खुलकर मामूली गिरावट के साथ 23,482 (-0.20%) पर बंद हुआ।
  • बजट 2024: लगातार दूसरे साल गिरावट का रुख दिखा और निफ्टी 21,780 से फिसलकर 21,697 (-0.38%) के स्तर पर आ गया।
  • बजट 2023: बाजार पर दबाव साफ दिखा; 17,811 पर शुरू हुआ सफर 17,616 (-1.10%) पर जाकर थमा।
  • बजट 2022: कोरोना के बाद रिकवरी का दौर था, निफ्टी 17,529 पर खुला और मामूली बढ़त के साथ 17,576 (+0.27%) पर बंद हुआ।
  • बजट 2021 (ऐतिहासिक तेजी): यह साल निवेशकों के लिए सबसे शानदार रहा; निफ्टी 13,758 से लंबी छलांग लगाकर 14,281 (+3.80%) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचा।
  • बजट 2020: निवेशकों के लिए यह दिन निराशाजनक रहा, जहाँ निफ्टी 11,939 से टूटकर 11,661 (-2.32%) पर बंद हुआ।
  • बजट 2019: चुनाव के बाद मुख्य बजट पर बाजार ने नकारात्मक प्रतिक्रिया दी और निफ्टी 10,964 से गिरकर 10,811 (-1.28%) रह गया।
  • बजट 2017: नई तारीख (1 फरवरी) और रेल बजट के विलय का बाजार ने स्वागत किया; निफ्टी 8,570 से बढ़कर 8,716 (+1.70%) पर पहुँचा।
  • बजट 2013: एक दशक पहले के इस बजट में बाजार में बड़ी गिरावट दिखी थी, जहाँ निफ्टी 5,834 से गिरकर 5,693 (-2.42%) के निचले स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कुछ सालों के बड़े टर्निंग पॉइंट्स

1. बजट 2024-25: टैक्स के झटके से सहमा बाजार
पिछले साल के बजट में सरकार ने कैपिटल गेन टैक्स के ढांचे में बदलाव कर निवेशकों को चौंका दिया था। शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन (STCG) को बढ़ाकर 20% और लॉन्ग टर्म (LTCG) को 12.5% करने के प्रस्ताव से बाजार लाल निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स 106 अंक और निफ्टी करीब 28 अंक गिरकर बंद हुए थे।

2. बजट 2021: जब बाजार ने रचा इतिहास
साल 2021 का बजट शेयर बाजार के लिए 'गोल्डन डे' साबित हुआ। वित्त मंत्री की घोषणाओं पर भरोसा जताते हुए निवेशकों ने इतनी खरीदारी की कि बाजार पिछले 20 साल के रिकॉर्ड तोड़ते हुए 5% तक उछल गया। निफ्टी में करीब 646 अंकों की भारी तेजी दर्ज की गई थी।

3. बजट 2022-23: ग्रोथ और इंफ्रा पर दांव
2022 के बजट में 5G और डिजिटल करेंसी जैसी आधुनिक घोषणाओं ने बाजार में उत्साह भरा, जिससे निफ्टी 237 अंक चढ़कर बंद हुआ। वहीं 2023 में बाजार ने शुरुआती 1100 अंकों की बढ़त खो दी और अंत में मिली-जुली प्रतिक्रिया के साथ बंद हुआ।

ऐतिहासिक बदलावों का असर

  • 2017 का मील का पत्थर: इसी साल से रेल बजट को मुख्य बजट में मिलाया गया और तारीख 1 फरवरी तय की गई। बाजार ने इसे 1.70% की तेजी के साथ सराहा था।
  • टैक्स का डर: 2018 में जब लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स (LTCG) की वापसी हुई, तो बाजार ने नकारात्मक प्रतिक्रिया दी और गिरावट के साथ बंद हुआ।
  • ग्रामीण विकास vs बाजार: 2016 में जब पूरा फोकस ग्रामीण भारत और किसानों पर था, तब शेयर बाजार ने 0.60% की गिरावट दर्ज की थी।

आज के लिए क्या है संकेत?

बजट के दिन बाजार की चाल पूरी तरह से वित्त मंत्री के 'पिटारे' से निकलने वाली घोषणाओं पर निर्भर करती है। अगर सरकार राजकोषीय घाटे (Fiscal Deficit) को काबू में रखते हुए बुनियादी ढांचे और मध्यम वर्ग को टैक्स राहत देती है, तो बाजार में हरियाली दिख सकती है। वहीं, अगर टैक्स के नियमों में कोई भी प्रतिकूल बदलाव होता है, तो मुनाफावसूली हावी हो सकती है।

सावधानी की सलाह: बजट के दिन वोलैटिलिटी (उतार-चढ़ाव) बहुत अधिक होती है, इसलिए छोटे निवेशकों को बिना स्टॉप-लॉस के ट्रेडिंग करने से बचना चाहिए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+