Budget 2026 Big Announcements: बजट के 10 बड़े ऐलान, TAX से इलाज तक,रेल से पढ़ाई तक, आम आदमी को आखिर क्या मिला?
Budget 2026 10 Big Announcements: आज 1 फरवरी को संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना नौवां केंद्रीय बजट पेश कर दिया है। यह बजट सीधे आम आदमी, मरीजों, छात्रों, किसानों और छोटे कारोबारियों से जुड़ा नजर आता है। सरकार ने राहत और निवेश, दोनों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है। इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है और न ही किसी नई आयकर छूट का ऐलान हुआ है। 17 एंटी-कैंसर दवाओं और दुर्लभ बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली दवाओं को कस्टम्स ड्यूटी से पूरी तरह छूट दी गई है।
पूंजीगत व्यय बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये कर दिया है। बजट में MSME सेक्टर, हाई-स्पीड रेल, बायोफार्मा, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग, आयुष संस्थान और मेडिकल टूरिज्म हब जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में बड़े निवेश की घोषणा की गई है। सरकार एक बहुभाषी AI टूल लॉन्च करेगी, जिससे किसानों को खेती से जुड़ी जानकारी आसान भाषा में और डिजिटल तरीके से मिल सकेगी। बजट में NIMHANS 2.0 जैसे हेल्थ सेक्टर से जुड़े प्रोजेक्ट्स और तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश सीमा पर बर्ड वॉचिंग ट्रेन जैसी अनोखी पहलें शामिल की गई हैं, जो पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देंगी। ऐसे में आइए जानें बजट 2026 में क्या 10 बड़े ऐलान

1. इनकम टैक्स में राहत मिली या नहीं? (Income Tax Budget 2026)
- इस बार इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है
- नया Income Tax Act 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा
- टैक्स फॉर्म को आसान बनाया गया है ताकि आम आदमी खुद भर सके
- मोटर एक्सीडेंट क्लेम पर मिलने वाले ब्याज को पूरी तरह टैक्स फ्री किया गया है
2• विदेश यात्रा और पढ़ाई अब सस्ती होगी? (TCS Rule Budget 2026)
- ओवरसीज टूर पैकेज पर TCS 5-20% से घटाकर 2%
- एजुकेशन और मेडिकल खर्च पर भी TCS 2%
- 20 लाख से कम विदेशी प्रॉपर्टी डिस्क्लोज न करने पर कोई पेनाल्टी नहीं
3• हेल्थ सेक्टर में क्या बदलेगा? (Health Budget 2026)
- बायो-फार्मा शक्ति योजना के लिए 10,000 करोड़ रुपए
- तीन नए बायो-फार्मा संस्थान खुलेंगे
- शुगर और कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी
- तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान
- मेडिकल टूरिज्म के लिए 5 रीजनल हब
4• शिक्षा और युवाओं को क्या मिला? (Education Budget 2026)
- हर जिले में छात्राओं के लिए हॉस्टल
- नए विश्वविद्यालय और एजुकेशन टाउनशिप
- 15,000 स्कूल और 500 कॉलेजों में AVGC कंटेंट क्रिएटर लैब
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज को सपोर्ट
5• खेल से रोजगार कैसे बनेगा? (Khelo India Mission)
- खेलो इंडिया मिशन की शुरुआत
- खेलों को रोजगार और स्किल डेवलपमेंट से जोड़ा जाएगा
- अगले 10 साल में स्पोर्ट्स सेक्टर को नया रूप देने की तैयारी
6• रेलवे और ट्रांसपोर्ट में क्या बड़ा ऐलान? (Rail Budget 2026)
- 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर
- डानकुनी के लिए नया फ्रेट कॉरिडोर
- 20 नए जल मार्ग विकसित किए जाएंगे
7• इंफ्रास्ट्रक्चर पर कितना खर्च? (Capex Budget 2026)
- 2026-27 के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपए कैपेक्स
- कुल सरकारी खर्च का अनुमान 53.5 लाख करोड़
- शहरी आर्थिक क्षेत्रों पर हर साल 5,000 करोड़
8• MSME और छोटे कारोबारियों को क्या राहत? (MSME Budget 2026)
- छोटे उद्योगों के लिए 10,000 करोड़ का कोष
- 'चैंपियन MSME' बनाने की दिशा में बड़ा कदम
- रोजगार और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा
9• सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स पर कितना जोर? (Semiconductor Mission)
- ISM 2.0 लॉन्च
- इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स के लिए 40,000 करोड़
- मोबाइल और चिप मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा
10• पर्यटन, कृषि और पूर्वोत्तर को क्या मिला? (Tourism Budget 2026)
- हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में इको ट्रेल्स
- ओडिशा, कर्नाटक, केरल में टर्टल ट्रेल्स
- पूर्वोत्तर के 5 राज्यों में बौद्ध सर्किट
- किसानों के लिए भारत विस्तार AI टूल
- नारियल, काजू और कोको के लिए विशेष योजना
11• फिस्कल घाटा और कर्ज पर क्या प्लान? (Fiscal Deficit Budget)
- 2026-27 में फिस्कल डेफिसिट 4.3%
- 2031 तक कर्ज को GDP के 50% के आसपास रखने का लक्ष्य
- राज्यों को 1.4 लाख करोड़ का सपोर्ट
कुल मिलाकर आम आदमी को क्या मिला?
Budget 2026 में टैक्स में बड़ी राहत भले न मिली हो, लेकिन इलाज, पढ़ाई, रोजगार, ट्रैवल और भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए मजबूत आधार जरूर तैयार किया गया है। यह बजट तुरंत जेब नहीं भरता, लेकिन लंबे समय में आम आदमी की जिंदगी आसान बनाने का दावा करता है।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी'












Click it and Unblock the Notifications