Budget 2025 Income Tax Relief: '12 लाख तक की आय पर नहीं देना होगा टैक्स', संसद में लगे मोदी-मोदी के नारे

Budget 2025 Income Tax Relief: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने संसद में देश का बजट पेश कर रही है। इस दौरान निर्मला सीतारमण ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा, '12 लाख तक की सालाना कमाई करने वालों को कोई टैक्स नहीं देना होगा।' इस घोषणा के बाद नौकरी-पेश वाले को बड़ी राहत मिली है। इस घोषणा के साथ ही संसद में मोदी-मोदी के नारे लगे।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अब 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई आयकर नहीं देना होगा। सभी करदाताओं को लाभ पहुंचाने के लिए स्लैब और दरों में बदलाव किया जा रहा है।' इतना ही नहीं, वित्त मंत्री ने संसद में बोलते हुए कहा कि न्यू इनकम टैक्स बिल अगल हफ्ते तक लाया जाएग।

Nirmala Sitharaman

इस दौरान नौकरी-पेश वाले को राहत देते हुए आयकर में बड़ी छूट दी है। वित्त मंत्री ने आगे कहा कि मैं कर दर संरचनाओं को इस प्रकार संशोधित करने का प्रस्ताव करती हूं: 0 से 4 लाख रुपये - शून्य, 4 लाख रुपये से 8 लाख रुपये - 5%, 8 लाख रुपये से 12 लाख रुपये - 10%, 12 लाख रुपये से 16 लाख रुपये - 15%।

16 लाख रुपये से 20 लाख रुपये - 20%, 20 लाख रुपये से 24 लाख रुपये - 25% और 24 लाख रुपये से अधिक - 30%। पूंजीगत लाभ जैसी विशेष दर आय के अलावा सामान्य आय वाले 12 लाख रुपये तक के करदाताओं को स्लैब दर में कमी के कारण होने वाले लाभ के अलावा कर छूट इस तरह से प्रदान की जा रही है कि उन्हें कोई कर नहीं देना होगा।

वित्त मंत्री की इस घोषणा के बाद संसद में मोदी-मोदी के नारे लगने लगे। इस दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जुलाई 2024 के बजट में, विवरण दाखिल करने की नियत तिथि तक टीडीएस के भुगतान में देरी को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया गया, मैं टीसीएस प्रावधानों से भी यही प्रस्ताव करती हूं।

कहा कि इस सफलता से प्रेरित होकर, 120 नए गंतव्यों तक क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने जाएंगे। अगले 10 वर्षों में 4 करोड़ अतिरिक्त यात्रियों को ले जाने के लिए संशोधित उड़ान योजना शुरू की जाएगी। यह योजना पहाड़ी, आकांक्षी और पूर्वोत्तर क्षेत्रीय जिलों में हेलीपैड और छोटे हवाई अड्डों का भी समर्थन करेगी।

राज्य की भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए बिहार में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों की सुविधा दी जाएगी। ये पटना हवाई अड्डे और बिहटा में ब्राउनफील्ड हवाई अड्डे की क्षमता के विस्तार के अतिरिक्त होंगे। मिथिलांचल में पश्चिमी कोसी नहर ईआरएम परियोजना के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों को लाभ होगा।

ये भी पढ़ें: Budget 2025: बजट में किस सेक्टर को क्या मिला? एक-एक डिटेल पढ़िए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+