Budget 2024: आखिर 1 फरवरी को सुबह 11 बजे क्यों पेश किया जाता है बजट? क्या है इसके पीछे का कारण?

Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को संसद में बजट पेश करेंगी, मोदी सरकार 2 का ये अंतिम बजट है, ऐसी आशा की जा रही है कि ये बजट लोकलुभावन होगा परन्तु किसी बड़ी योजना के ऐलान की उम्मीद नहीं है।

 Budget 2024

खैर अब वित्तमंत्री के पिटारे से उस दिन क्या निकलेगा? इसका खुलासा तो 1 फरवरी को ही होगा लेकिन कभी आपने सोचा कि आखिर बजट एक फरवरी को ही पेश क्यों होता है?

रेल बजट को आम बजट के साथ शामिल किया गया

दरअसल ये प्रथा मोदी सरकार में ही शुरू हुई था, साल 2014 में जब पहली बार मोदी सरकार केंद्र की सत्ता में आई थी तब उसने साल 2016 में बजट को लेकर एक बड़ा बदलाव किया था। उसने रेल बजट को आम बजट के साथ शामिल कर दिया था, आपको बता दें कि इससे पहले आम बजट से एक दिन पहले रेल बजट पेश किया जाता था।

उस वक्त अरुण जेटली देश के वित्तमंत्री थे, उन्होंने कहा था दो बार बजट पेश होने से समय की बर्बादी होती है। इसके बाद साल 2017 में उन्होंने बजट पेश करने की तारीख को फिक्स कर दिया। इससे पहले बजट फरवरी के अंत में पेश होता था लेकिन जेटली ने इस प्रक्रिया को ही बदलकर फरवरी की शुरुआत में ही बजट पेश करने की परंपरा शुरू कर दी।

बजट पेश करने की तारीख फिक्स की गई

उन्होंने कहा था कि 'अगर फरवरी के अंत में बजट पेश होता है तो बजट के प्रावधानों को नए वित्त वर्ष यानी कि 1 अप्रैल से लागू करने में परेशानी आती है इसलिए सरकार ने बजट को पेश करने की तारीख फिक्स कर दी और तब से ही ये बदस्तूर जारी है।'

अंग्रेजों के जमाने में बजट शाम 5 बजे पेश होता था

वैसे इसके पीछे की एक और वजह बताई जाती है और वो ये कि बीजेपी ने ये कदम उठाकर अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही प्रथा को बदला है। एक खास बात आपको और बता दे किं अंग्रेजों के जमाने में बजट हमेशा संसद में शाम 5 बजे पेश होता था लेकिन बाजपेयी सरकार ने इसका टाइम बदलकर 11 बजे कर दिया था। तब से ही बजट भाषण का वक्त सुबह 11 बजे हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+