Budget 2024 LIVE Stream: मोदी 3 सरकार का पहला बजट आज, जानिए कब और कहां देखें लाइव

Budget 2024 Live Stream: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी 3 सरकार का पहला बजट पेश करेंगी। इस बजट से आम जनता को खासा उम्मीदें हैं और इसलिए वो बेसब्री से इसका इंतजार कर रही है।

आपको बता दें कि ये NDA गठबंधन का पहला पूर्ण बजट है। खास बात ये है कि पिछले कुछ सालों से आम बजट हमेशा 1 फरवरी को पेश किया जाता है।

Budget 2024

लेकिन साल 2024 एक चुनावी साल था इसलिए फरवरी में सीतारमण ने अंतरिम बजट पेश किया था, जिसमें योजनाओं पर ज्यादा बात नहीं की गई थी।

आइए जानते हैं कि इस साल का बजट कब और कहां देखा जा सकता है...

  • बजट की तारीख और समय: 23 जुलाई, दिन मंगलवार, समय सुबह 11 बजे
  • बजट भाषण: उम्मीद है कि दो घंटे का रहेगा बजट भाषण
  • लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें: संसद टीवी, डीडी नेशनल, संसद टीवी और डीडी नेशनल के यूट्यूब चैनल पर, विभिन्न न्यूज चैनलों पर।
  • ऑनलाइन स्ट्रीमिंग:PIB (Press Information Bureau) और MyGov India पर बजट लाइव आएगा।
  • सोशल मीडिया: सरकार के सोशल मीडिया के Twitter हैंडल्स पर भी बजट भाषण के अंश ट्वीट किए जाएंगे।
  • बजट दस्तावेज: आधिकारिक वेबसाइट www.indiabudget.gov.in पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों पर मौजूद होगी यूनियन बजट मोबाइल ऐप से भी आप बजट से जुड़े दस्तावेजों को डाउनलोड कर सकते हैं।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के बारे में जानिए कुछ खास बातें

  • वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की गिनती देश के ही नहीं बल्कि विश्व की सशक्त महिलाओं में होती है।
  • निर्मला सीतारमण भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं।
  • निर्मला सीतारमण का जन्म 18 अगस्त 1959 को तमिलनाडु के मदुरै में हुआ था।
  • उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली से अर्थशास्त्र में एम.ए. किया है।
  • डाउन टू अर्थ रहने वाली निर्मला सीतारमण को तमिल, हिंदी, अंग्रेजी और तेलुगु भाषा की जानकारी है।
  • साल 2008 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुईं और पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता बनीं।
  • 2014 में वो मोदी 1 सरकार में रक्षा मंत्री की भूमिका अदा की थी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+