BSNL का बंपर ऑफर, अब इस तारीख तक हर दिन फ्री में मिलेगा 2.2GB डेटा
नई दिल्ली। भारतीय टेलिकॉम में रिलायंस जियो के आने के बाद से बाकी टेलिकॉम कंपनियों की मुश्किल बढ़ गई है। जियो के सस्ते और फ्री प्लान के चक्कर में बाकी कंपनियों को अपने ग्राहकों को बनाए रखने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में जियो से मिल रही चुनौती के कारण अन्य टेलिकॉम कंपनियां या तो अपने प्लान में बदलाव कर रही है या फिर नए सस्ते प्लान पेश कर रही है। इसी कड़ी में सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड(BSNL) ने अपने ग्राहकों के लिए बंपर ऑफर दिया है।

बीएसएनएल का बंपर प्लान
बीएसएनएल ने अपने बंपर ऑफर की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। कंपनी ने पिछले साल इस प्लान को लॉन्च किया था। कंपनी ने इस प्लान में बदलाव किया है। इस प्लान में बीएसएनएल उपभोक्ताओं को 2.2 जीबी डेटा प्रतिदिन एक्स्ट्रा मिलता है। अब कंपनी ने इस ऑफर की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब आप इस ऑफर का लाभ अक्टूबर तक उठा सकते हैं। यानी अक्टूबर तक अब BSNL के ग्राहकों को रोजाना 2.2GB डेटा फ्री में मिलता रहेगा।

इसलिए बढ़ाई समयसीमा
BSNL का ये प्लान बेहद हिट प्लान रहा है। प्लान की लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी ने इस प्लान की आखिरी तारीख एक बार फिर से बढ़ा दी है।कंपनी ने बंपर ऑफर की आखिरी तारीख को 4 जुलाई से बढ़ाकर 1 अक्टूबर कर दी है। कंपनी ने प्लान की सिर्फ वैधता बढ़ाई है, इसके अलावा ऑफर की सभी शर्ते पहले के समान ही हैं।

क्या है इस प्लान में खास
बीएसएनएल के इस बंपर ऑफर में यूजर्स को 2.2 जीबी एक्सट्रा डेटा मिलता है। इसके साथ ही इस ऑफर में आपको कॉलिंग या एसएमएस किसी अन्य प्रकार का कोई लाभ नहीं मिलता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये ऑफर चेन्नई सर्किल में उपलब्ध है। ये ऑफर यूजर्स को 186 रुपए, 289 रुपए, 485 रुपए, 666 रुपए और 1,699 रुपए के प्रीपेड प्लान वाउचर के साथ मिलता है। इस प्लान का लाभ बीएसएनएल के सभी नए और मौजूदा ग्राहक उठा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications