IRCTC के इस फीचर से आसानी से बुक कर सकते हैं ट्रेन टिकट, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली। त्योहारों के वक्त में ट्रेन टिकट बुक करना आसान नहीं होता है। इन दिनों में तत्काल टिकट बुक करने के दौरान अक्सर मायूसी हाथ लगती है। पेमेंट गेटवे पर इतना वक्त लग जाता है कि सेशन ही टाइम आउट हो जाता है और दोबारा कोशिश करने तक तो सारे टिकटों की बुकिंग भी हो चुकी होती है। हालांकि, पैसा कट जाने की स्थिति में आपके अकाउंट में वह रिफंड के रूप में आ जाता है लेकिन कंफर्म टिकट बुक करने की उम्मीद जरूर टूट जाती है। ऐसे में अब अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं है।

iMudra पेमेंट वॉलेट का करें इस्तेमाल

iMudra पेमेंट वॉलेट का करें इस्तेमाल

iMudra पेमेंट वॉलेट के जरिए यूजर्स ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा, ऑनलाइन शॉपिंग और दोस्तों-परिवारों के सदस्य को पैसा भी भेज सकते हैं। iMudra की मदद से आप ओटीपी के जरिए तेजी से टिकट बुक कर सकते हैं। इस फीचर की मदद से आप केवल कुछ स्टेप्स में टिकट बुक करने की सारी परेशानी से बच सकते हैं।

ये है पूरी प्रक्रिया

ये है पूरी प्रक्रिया

  • इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।
  • सबसे पहले आपको irctc.co.in पर विजिट करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद पेमेंट ऑप्शन में iPay का विकल्प चुनना होगा।
  • IRCTC iMudra विकल्प चुनकर फोन नंबर सबमिट करना होगा।
  • iMudra के जरिए ओटीपी दर्ज कर बुकिंग कंफर्म करना होगा।
ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीदारी भी कर सकते हैं

ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीदारी भी कर सकते हैं

iMudra डिजिटल वॉलेट वर्चुअल और फिजिकल कार्ड में उपलब्ध है। इसके जरिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीदारी भी कर सकते हैं। वॉलेट में साइन अप करने के लिए IRCTC iMudra वेबसाइट पर जाकर साइन-अप के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपनी जानकारी भरनी होगी। जानकारी भरने के बाद वेरिफिकेशन के लिए आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।

कोई एक्टिवेशन फीस नहीं

कोई एक्टिवेशन फीस नहीं

सफलतापूर्वक रजिस्टर्ड हो जाने पर आपको वर्चुअल कार्ड और फिजिकल कार्ड मिल जाएगा। एक रजिस्टर्ड यूजर के पास एक वर्चुअल कार्ड और एक फिजिकल कार्ड हो सकता है। यूजर को वर्चुअल कार्ड के लिए 10 रु और फिजिकल कार्ड के लिए 200 रु देने होंगे। इस कार्ड पर कोई एक्टिवेशन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+